मोहनलालगंज:नाराज भाईयो ने कर दी थी बहनोई की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

-डेढ साल पहले बहन के द्वारा घर से भागकर गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज थे भाई,सगे साले से बहनोई को बुलाकर लोहे की राड से पीटकर हत्या करने के बाद नाले में फेक दिया था शव व मोबाइल
-बहनोई की हत्या के आरोपी दो सालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,मुख्य आरोपी समेत फरार तीन की तलाश तेज

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।डेढ साल पहले घर से भागकर बहन के द्वारा गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज सगे भाईयो ने अपने साले समेत दो दोस्तो के साथ मिलकर बहनोई की लोहे की राड से सिर में ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारने के बाद शव को निगोहां के गौतमखेड़ा बांक नाले में फेक दिया था। गुरूवार को निगोहां पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमो ने मृतक सनी रावत के साले देवेश यादव उर्फ बोग्गा‌ निवासी मस्तीपुर थाना निगोहां मोहनलालगंज व संतोष यादव निवासी कुशलीखेड़ा थाना मोहनलालगंज को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस ने पुछताछ के बाद आरोपियो के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड व स्कार्पियो समेत मृतक की बाइक बरामद की।वही मुख्य आरोपी समेत फरार तीन साथियो की पुलिस की तीन टीमें सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया मोहनलालगंज क्षेत्र के रायभानखेड़ा मजरा शंकरबक्शखेड़ा निवासी सनी रावत ने डेढ साल पहले निगोहां के मस्तीपुर निवासी साधना यादव को घर से भगाकर ले जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।समाज में बदनामी होने के चलते साधना के भाई जीतू यादव व देवेश उर्फ बोग्गा बहनोई सनी से रंजिश मानने लगे थे,सनी के बाहर से आकर अपने गांव शंकरबक्शखेड़ा में रहने की भनक लगने के बाद उसकी हत्या की फिराक में थे लेकिन सनी उनके हाथ नही आ रहा था,जिसके बाद जीतू ने सनी की हत्या की साजिश में अपने साले संतोष यादव व दो दोस्तो राजकपूर निवासी भद्दीखेड़ा व जय सिंह यादव निवासी कीर्तिखेड़ा थाना मोहनलालगंज को शामिल किया।संतोष ने बीते सोमवार को मृतका सनी को मिलने व पार्टी करने के बहाने गोसाईगंज के जेल रोड के एक ठेके पर बुलाकर उसे स्कार्पियो कार में बिठाकर अपने साथ ले गया था,स्कार्पियो के पीछे चल रही दूसरी औरा कार में जीतू,देवेश व राजकबैठे व जय सिंह यादव बैठे हुये थे,निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के पास सूनसान जगंल में संतोष के द्वारा स्कार्पियो कार रोकते ही,पीछे वाली कार में बैठा जीतू व देवेश स्कार्पियो में आ गये थे ओर लोहे की राड से बहनोई सनी के सिर के पिछले हिस्से में ताबड़तोड़ कई वार कर स्कार्पियो कार के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद बांक नाले में उसका शव व मोबाइल फोन फेककर अलग अलग कारो में बैठकर फरार हो गये थे।

एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया गुरूवार को थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस सर्विलांस की सयुंक्त टीमो ने सिसेंडी जगंल के पास से आरोपी देवेश उर्फ बोग्गा व संतोष यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ के बाद दोनो की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड व स्कार्पियो कार समेत मृतक की बाइक बरामद की।जिसके बाद दोनो को न्यायालय में पेश किया गया‌।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।वही फरार मुख्य आरोपी जीतू व उसके दो साथियो राजकूपर व जयसिंह यादव की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तीन टीमो को लगाया गया है।

मामा बनने की बंधाई देकर बिरादरी के लोग उड़ा रहे थे मजाक….

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मृतक सनी की पत्नी साधना ने डेढ माह पहले बेटी श्रद्वा को जन्म दिया था जिसकी जानकारी बिरादरी के लोगो समेत रिश्तेदारो व दोस्तो को लगी तो वो जीतू व देवेश को मामा बनने की खुशी में बंधाई देने के साथ मिठाई खिलाने की बात कहकर मजाक उड़ा रहे थे,ये बात दोनो को नागवार गुजर रही थी ओर मन ही मन बदला लेने व बहनोई सनी की हत्या करने की दोनो भाईयो ने ठान ली थी और मौका मिलते ही बहनोई की हत्या कर दी।

अधिवक्ता लिखी स्कार्पियो कार से दिया था घटना को अजांम….

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया देवेश यादव उर्फ बोग्गा ने बहनोई सनी की हत्या की घटना को अपनी स्कार्पियो कार में अजांम दिया था ओर शव को स्कार्पियो से ले जाकर नाले में फेका था,मृतक सनी का आरोपी देवेश छोटा साला था ओर इंटर पास था लेकिन वो रौब गाठने के लिये अपनी कार में अधिवक्ता उच्च न्यायालय लिखाकर चलता था ओर बहनोई की हत्या करने के बाद स्कार्पियो कार से नम्बर प्लेट भी हटा दी थी।

अखिल भारतीय रेल सुरक्षा परिषद की सलाहकार समिति के सदस्य बने इरफान अब्बासी

अखिल भारतीय रेल सुरक्षा परिषद (AIRSC) की सलाहकार समिति का सदस्य लखनऊ के इरफान अब्बासी को बनाया गया है।परिषद के अध्यक्ष डॉ. आर. पद्मनाभन ने उन्हें यह दायित्व सौंपते हुए कहा कि रेल मिलिंग तकनीक के क्षेत्र में इरफ़ान अब्बासी के योगदान और उनकी वैश्विक उपलब्धियों को देखते हुए परिषद ने उन्हें समिति का सदस्य नामित किया है।डॉ. पद्मनाभन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा, आधुनिकीकरण और तकनीकी बदलाव की दिशा में इरफ़ान अब्बासी का अनुभव और विशेषज्ञता परिषद के मिशन को नई दिशा प्रदान करेगी।नीति निर्माताओं और हितधारकों को उनके कार्यों से प्रेरणा मिल सके।रेलवे सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए यह मनोनयन अहम कदम माना जा रहा है।मनोनयन पर इरफान अब्बासी को क्षेत्रीय लोगो ने फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर बंधाई दी।

 नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की बिगड़ी हालत,हुयी मौत

मोहनलालगंज के अंबालिका इंस्टिट्यूट आँफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का गुरूवार को समापन हुआ।कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा व नंदजा मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि
राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा युवा संसद जैसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल नेतृत्व के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार करते हैं।विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता,लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है।युवा संसद में छात्रो ने सतत विकास,शिक्षा सुधार,वैश्विक शांति और डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दो पर उत्साहपूर्वक विचार विमर्श किया।छात्रो ने लोकतंत्र और नेतृत्व की भावना को आगे बढाने का संकल्प लिया।संस्थान के चेयरमैन अम्बिका मिश्रा ने छात्रो के उत्साह और दृष्टिकोण की सराहना की।निदेशक डाॅ.श्वेता मिश्रा ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

 दबंगो ने युवक को पीटा,मुकदमा दर्ज

निगोहां थाना क्षेत्र के राती मजरा जवाहरखेड़ा निवासी शिवशंकर ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते बुद्ववार को अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था तभी रंजिश को लेकर विपक्षी रामचन्द्र व शैलेन्द्र ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसे अपने घर के सामने जबरन रोक लिया और गाली गालौज करते हुये लाठी डंडो व ईटो से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी दी‌।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

एआईएमटी में दो दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोज‌न

मोहनलालगंज के अंबालिका इंस्टिट्यूट आँफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का गुरूवार को समापन हुआ।कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा व नंदजा मिश्रा ने किया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा युवा संसद जैसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल नेतृत्व के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार करते हैं।विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता,लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है।युवा संसद में छात्रो ने सतत विकास,शिक्षा सुधार,वैश्विक शांति और डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दो पर उत्साहपूर्वक विचार विमर्श किया।छात्रो ने लोकतंत्र और नेतृत्व की भावना को आगे बढाने का संकल्प लिया।संस्थान के चेयरमैन अम्बिका मिश्रा ने छात्रो के उत्साह और दृष्टिकोण की सराहना की।निदेशक डाॅ.श्वेता मिश्रा ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *