LUCKNOW:एयर इंडिया की फ्लाइट में विधायक से अभद्रता,आरोपी गिरफ्तार

-पुलिस ने राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी को हिरासत में लेकर किया चालान

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-837 में अमेठी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह से एक शख्स ने अभद्रता कर दी । वह शख्स विधायक की पास वाली सीट पर बैठा हुआ था और फ्लाइट लेट होने पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बीजेपी विधायक और अन्य यात्रियों ने विरोध  किया तो वह हाथापाई पर उतार आया।विधायक ने इसको लेकर राजधानी के सरोजनी नगर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है,पुलिस ने राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर उसे हिरासत में लेकर चालान कर दिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक राकेश प्रताप सिंह दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। फ्लाइट AI-837 एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची। फ्लाइट के लेट होने के कारण हवाई जहाज में तनाव का माहौल बन गया।उनके बगल मे बैठा व्यक्ति आकारण ही तेज-तेज आवाज में गाली गलौज करने लगा।यह बात यात्रियों को भी नागवार गुजरी।राकेश प्रताप सिंह व अन्य यात्रियों ने गाली गलौज का विरोध किया , तो उसने  हाथपाई व धक्का-मुक्की शुरू कर दी ,उसी दौरान  विमान दल कर्मियों ने आकर स्तिथि को सभाला तथा  उस  व्यक्ति जिसका नाम समद अली को पीछे की सीट पर स्थानान्तरित कर दिया गया। राकेश प्रताप सिंह ने इसको लेकर थाना सरोजनीनगर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की ।सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक प्रार्थना पत्र के आधार पर एनसीआर सं. 105/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस बनाम मो0 समद दर्ज  किया गया।पुलिस ने  तत्काल आरोपी  मो0 समद पुत्र मो0 इस्लाम ग्रां रज्जीपुर थाना हथगांव जिला फतेहपुर को पुलिस हिरासत में लेकर अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस में चालान किया गया ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *