-गौसंरक्षण से लेकर किसान मजदूर तक, हर वर्ग की डिप्टी सीएम को चिंता,सड़कों, पुलों, पर्यटन व रोज़गार जनता की उम्मीदों को धरातल पर उतारने का संकल्प
- REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पीलीभीत पहंचे। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डाॅ. सुधीर
गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने 13 मील ग्राम बकैनिया पूरनपुर पहुंचकर साक्षी फाउण्डेशन श्री गुरू आशीष आश्रम में स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज की से भेंट की। गांधी सभागार पहुंचकर जनपद स्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने 13 मील ग्राम बकैनिया पूरनपुर पहुंचकर साक्षी फाउण्डेशन श्री गुरू आशीष आश्रम में स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज की से भेंट की। गांधी सभागार पहुंचकर जनपद स्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उप मुख्यमंत्री द्वारा पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, कृषि, वन, शिक्षा, राजस्व, सेतु निगम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौ आश्रय स्थलों की जानकारी प्राप्त करते हुये विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। गोचर भूमि को चिन्हित कर उसमें नैपियर घास लगाई जाये तथा गौवंश के खाने- पीने की समुचित व्यवस्था की जाये। पूरनपुर-बरेली मार्ग, पूरनपुर-खटीमा मार्ग सहित अन्य मार्गों के निर्माण कार्य को ससमय पूरा किया जाये। गोमती उद्गम स्थल, शारदा सागर डैम व अन्य स्थानों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सम्बन्धी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई कार्य कराने हेतु निर्देशित किया तथा नदियों से हुए काटन के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर गांवों में कैम्प लगाकर मुआवजा वितरित किए जाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका नगर पंचायतों में सीवेज की व्यवस्था कराने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। विशेष अभियान चलाकर पुराने पुलों का सर्वे कराते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। नगर पालिका बीसलपुर में काशीराम आवास का आवंटन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि आवासों का सदुपयोग किया जा सके। जिन चीनी मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है,किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुये कहा कि जंगल के किनारे जहां तार फेसिंग नहीं है, उन स्थानों पर तत्काल तार फेसिंग कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अण्डरपास या आरओबी की आवश्यकता है, उन स्थानों को चिन्हित करते हुये प्रस्ताव भेजा जाए। राजस्व से जुडे़ मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व ग्राम चैपाल में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक व त्वरित निस्तारण किया जाये तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में औपचारिकता न निभाऐं, समस्या का समुचित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए नये धान क्रय केन्द्र खोले जाए। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी हर घर नल से जल पहुंचाया जाना तथा पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पूर्ण रूप से दुरूस्त कराये। विद्युत उपलब्धता, विद्युत सप्लाई, समय से खराब ट्रांसफार्मर बदला जाना, विद्युत बिल में त्रुटि में सुधार सम्बन्धी बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि नई विद्युत लाईन के निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य कराया जाये। खाद की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारु पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये, साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों की यूनीफार्म स्वयं सहायता समूहों से खरीदने हेतु उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए ताकि प्रदेश को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री द्वारा गांधी सभागार परिसर में सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का देखा। उप मुख्यमंत्री द्वारा गांधी सभागार में 5 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व 6 टी.बी. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की तथा महिलाओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री को जनपद की पहचान बाॅसुरी व भगवान की प्रतिमा भेंट की गई।
किसानों को समय पर मिले सरकारी योजनाओं का लाभ- शाही
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ने शुक्रवार को कृषि भवन के सभागार में कृषि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और किसान कल्याण योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा
बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बढ़ावा देने और विकसित कृषि संकल्प अभियान’ रबी 20025 के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और कृषि उपकरणों पर जीएसटी में छूट के लाभों पर जानकारी दी। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बढ़ावा देने और विकसित कृषि संकल्प अभियान’ रबी 20025 के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और कृषि उपकरणों पर जीएसटी में छूट के लाभों पर जानकारी दी। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।कृषि क्षेत्र के लिए अब तक 3193.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसमें से 1784.42 करोड़ रुपये यानि 55.88फीसदी का व्यय हुआ है। इस व्यय की गति को बढ़ाया जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ समय पर मिल सके।उर्वरक की उपलब्धता और वितरण के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। मंत्री ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिये हैं कि आलू, तिलहन और गन्ने की बुवाई को देखते हुए डीएपी और एनपीके को तत्काल पैक्स सोसाइटियों तक पहुँचाया जाए, ताकि किसानों को उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सके।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस वर्ष 21.07 लाख किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। इसमें पिछले खरीफ सीजन की तुलना में 37फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।विकसित कृषि संकल्प अभियान- रबी 2025 पर श्री शाही ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का रबी सीजन 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यह 15 दिवसीय अभियान 6725 स्थानों पर आयोजित होगा। अभियान के दौरान, किसानों के साथ सीधे संवाद किया जाएगा, जिसमें उन्हें रबी फसलों की उन्नत किस्मों, बीज शोधन, जलवायु के अनुकूल फसलों, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को नकली खाद की पहचान करने के तरीकों के बारे में भी शिक्षित किया जाएगा।केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती से कृषि उपकरणों पर मिलने वाली छूट पर श्री शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कृषि यंत्रों पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस छूट से 35 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर पर किसानों को 52 हजार से 53 हजार रुपये तक की बचत होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे 22 सितंबर से शुरू होने वाली कृषि यंत्रों की बुकिंग का लाभ उठाएं और अपनी खेती को आधुनिक बनाएं।बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रमुख कृषि सचिव रवींद्र, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव कृषि टीके शिबू तथा ओपी वर्मा, निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित कृषि तथा सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है, लेकिन जब बात नेताओं के प्रेम और समर्थन की आती है, तो तस्वीरें दिल को छू लेने वाली होती हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश यादव ने उनका हाल-चाल लिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिविल अस्पताल से हटाकर कल देर रात लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर राजेंद्र चौधरी का स्वास्थ्य जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विपक्ष के झूठ-फरेब को त्रिशक्ति फार्मूले से ध्वस्त करेंगे भाजपा कार्यकर्ता-धर्मपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि त्रिशक्ति फार्मूले से सशक्त शक्ति केन्द्र, मजबूत बूथ और प्रभावी मंडल भाजपा की निश्चित
विजय का आधार बनेगें। विपक्ष के झूठ-फरेब को भाजपा कार्यकर्ता त्रिशक्ति फार्मूले से ध्वस्त करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाड़े के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप संपन्न करने के निर्देश दिये। पंचायत चुनाव, स्नातक,शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना तैयार करना है। धर्मपाल सिंह इटावा, औरैया में शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, अभियान के संयोजक तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक में चर्चा की।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का विजन नहीं है, कोई नीति नहीं है और नियत में खोट है। सैफई परिवार और नेहरू गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत वापस पाने के लिए सपा व कांग्रेस में छटपटाहट है। विपक्षी दल झूठ और अफवाहें फैलाकर लगातार देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को एक-एक घर तक पहुंचकर विपक्ष के हर षडयंत्र को ध्वस्त करना है। इसके लिए निष्ठावान, परिश्रमी, ऊर्जावान तथा अनुशासित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ की संरचना को मजबूत करते हुए अभेद्य बनाना है। भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को संगठन के कार्यक्रमों व अभियानो से जोड़ना है तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठनात्मक कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्ययोजना तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हो चुके सेवा पखवाड़ा के तहतरक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नमो मैराथन सहित सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है। अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर कांग्रेस व सपा की सरकारों में गुण्डों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ सत्य को लेकर जनता के बीच बार-बार पहुंचकर चर्चा करने का स्वभाव विकसित करना है और विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करना है।
विजय का आधार बनेगें। विपक्ष के झूठ-फरेब को भाजपा कार्यकर्ता त्रिशक्ति फार्मूले से ध्वस्त करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाड़े के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप संपन्न करने के निर्देश दिये। पंचायत चुनाव, स्नातक,शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना तैयार करना है। धर्मपाल सिंह इटावा, औरैया में शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, अभियान के संयोजक तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक में चर्चा की।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का विजन नहीं है, कोई नीति नहीं है और नियत में खोट है। सैफई परिवार और नेहरू गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत वापस पाने के लिए सपा व कांग्रेस में छटपटाहट है। विपक्षी दल झूठ और अफवाहें फैलाकर लगातार देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को एक-एक घर तक पहुंचकर विपक्ष के हर षडयंत्र को ध्वस्त करना है। इसके लिए निष्ठावान, परिश्रमी, ऊर्जावान तथा अनुशासित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ की संरचना को मजबूत करते हुए अभेद्य बनाना है। भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को संगठन के कार्यक्रमों व अभियानो से जोड़ना है तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठनात्मक कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्ययोजना तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हो चुके सेवा पखवाड़ा के तहतरक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नमो मैराथन सहित सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है। अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर कांग्रेस व सपा की सरकारों में गुण्डों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ सत्य को लेकर जनता के बीच बार-बार पहुंचकर चर्चा करने का स्वभाव विकसित करना है और विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करना है।ऊर्जा मंत्री ने शक्ति भवन में की बिजली की समीक्षा,50 फीसदी से ज्यादा चोरी-लाइन लॉस वाले फीडर पर प्राथमिकता से लगायें स्मार्ट मीटर
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन स्थित सभागार में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान
ऊर्जा मंत्री ने 50 फीसदी से अधिक नुकसान वाले फ़ीडरों पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली चोरी रोकने, विजिलेंस की कार्यवाही को प्रभावी बनाने, पुराने कुशल संविदाकर्मियों को निकालकर उनकी जगह अकुशल लोगों को रखने की जांच कराने और आगामी त्योहारी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए सबसे पहले उन फीडरों पर कार्रवाई की जाए, जहां 50 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाना प्राथमिकता में रखा जाए। विजिलेंस एक्टिविटी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई केवल उन्हीं फीडरों पर होनी चाहिए जहां नुकसान ज्यादा है। विजिलेंस टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी छापेमारी न करें। विजिलेंस की कार्यवाही में गरीब एवं छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए। हाई लॉस एरिया में भी ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समयबद्ध तरीके से मरम्मत और बदलने की कार्रवाई की जाए। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। पर्वों के दौरान प्रदेशवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी की जाए। त्योहारों में अंधेरा या बिजली कटौती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। विद्युत विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ता संतोष और जनहित होना चाहिए। बैठक के दौरान डीजी विजिलेंस जय नारायण सिंह, चेयरमैन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार सहित डिस्कॉम के एमडी वर्चुवल जुड़े रहे।
ऊर्जा मंत्री ने 50 फीसदी से अधिक नुकसान वाले फ़ीडरों पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली चोरी रोकने, विजिलेंस की कार्यवाही को प्रभावी बनाने, पुराने कुशल संविदाकर्मियों को निकालकर उनकी जगह अकुशल लोगों को रखने की जांच कराने और आगामी त्योहारी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए सबसे पहले उन फीडरों पर कार्रवाई की जाए, जहां 50 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाना प्राथमिकता में रखा जाए। विजिलेंस एक्टिविटी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई केवल उन्हीं फीडरों पर होनी चाहिए जहां नुकसान ज्यादा है। विजिलेंस टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी छापेमारी न करें। विजिलेंस की कार्यवाही में गरीब एवं छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए। हाई लॉस एरिया में भी ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समयबद्ध तरीके से मरम्मत और बदलने की कार्रवाई की जाए। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। पर्वों के दौरान प्रदेशवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी की जाए। त्योहारों में अंधेरा या बिजली कटौती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। विद्युत विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ता संतोष और जनहित होना चाहिए। बैठक के दौरान डीजी विजिलेंस जय नारायण सिंह, चेयरमैन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार सहित डिस्कॉम के एमडी वर्चुवल जुड़े रहे।इलेक्शन कमीशन ने यूपी के 121 पंजीकृत राजनैतिक दलों को सूची से हटाया-रिणवा
-हटाए गए दल 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग में कर सकते हैं अपील
मुख्य निर्वाचनअधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश 19.09.2025 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे 121 पंजीकृत दलों को
पंजीकृत राजनैतिक दलों की सूची से बाहर कर दिया है, जिन्होंने वर्ष 2019 से लगातार छह वर्षों तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा का कोई चुनाव लड़ा है। इन दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29बी एवं धारा 29सी, आयकर अधिनियम, 1961 के प्राविधानों व चुनाव चिन्ह आरक्षण एवं आवंटन आदेश, 1968 के तहतराजनैतिक दलों को प्राप्त होने वाले किसी भी लाभ का अधिकार अब समाप्त हो गया है। इस आदेश से क्षुब्ध कोई भी पक्ष आदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। सूची से बाहर किए गए दलों की जानकारी जिलेवार सूची में उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य के 51 जनपदों के पंजीकृत पतों पर 121 पंजीकृत राजनैतिक दल शामिल हैं।
पंजीकृत राजनैतिक दलों की सूची से बाहर कर दिया है, जिन्होंने वर्ष 2019 से लगातार छह वर्षों तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा का कोई चुनाव लड़ा है। इन दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29बी एवं धारा 29सी, आयकर अधिनियम, 1961 के प्राविधानों व चुनाव चिन्ह आरक्षण एवं आवंटन आदेश, 1968 के तहतराजनैतिक दलों को प्राप्त होने वाले किसी भी लाभ का अधिकार अब समाप्त हो गया है। इस आदेश से क्षुब्ध कोई भी पक्ष आदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। सूची से बाहर किए गए दलों की जानकारी जिलेवार सूची में उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य के 51 जनपदों के पंजीकृत पतों पर 121 पंजीकृत राजनैतिक दल शामिल हैं।सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री,लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका- केशव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं। लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका
रही है।सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है।मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की भूमिका सर्वोपरि रहेग। केशव प्रसाद मौर्य आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे लखनऊ विश्वविद्यालय मे आयोजित राजस्थान पत्रिका की-नोट भारतीय लोकतन्त्र मे मीडिया की भूमिकाःअवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना व उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित
रही है।सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है।मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की भूमिका सर्वोपरि रहेग। केशव प्रसाद मौर्य आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे लखनऊ विश्वविद्यालय मे आयोजित राजस्थान पत्रिका की-नोट भारतीय लोकतन्त्र मे मीडिया की भूमिकाःअवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना व उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना सहितसभी अतिथियों का भव्य व शानदार स्वागत किया गया।श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के रोम- रोम मे लोकतंत्र रचा बसा है। उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र की खूबियो,और लोकतन्त्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भारतीय जनमानस के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुये कहा कि जब- जब देश के सामने चुनौतियां आयीं, समाज के सभी स्तम्भो,पत्रकारो व मीडिया संस्थानो द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया। लोकतंत्र की गरिमा, महिमा व महत्व को हर व्यक्ति समझता है। आपातकाल के दौरान भी मीडिया अपनी भूमिका निभाने मे डिगा नही, बल्कि समाज को जागृत व सचेत करने मे हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश कीअर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतुसरकारी प्रयासो की जानकारी देते हुये स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के बारे मे भी महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये।इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के समूह सम्पादक गुलाब कोठारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो मनुका खन्ना, समाजसेवी रेणुका टण्डन सहित अन्य गणमान्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राजेन्द्र चौधरी अस्वस्थ,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जाना हाल
प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है, लेकिन जब बात नेताओं के प्रेम और समर्थन की आती है, तो तस्वीरें दिल को छू लेने वाली होती हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश यादव ने उनका हाल-चाल लिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिविल अस्पताल से हटाकर कल देर रात लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर राजेंद्र चौधरी का स्वास्थ्य जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।लखनऊ में हुआ फिल्म ‘एक चतुर नार’ का प्रमोशन
फिल्म ‘एक चतुर नार’ की आत्मा रहे शहर का जश्न मनाते हुए मुख्य अभिनेत्री दिव्या खोसला और प्रशंसित निर्देशक उमेश शुक्ला ने फिल्म के प्रचार के सिलसिले में
लखनऊ का दौरा किया। दिव्या और उमेश शुक्ला ने अपनी रचनात्मक यात्रा, लखनऊ में फिल्मांकन के दौरान के अनुभवों और ‘एक चतुर नार’ के पीछे की प्रेरणा पर चर्चा की। दोनों ने लखनऊ मेट्रो स्टेशन का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने दैनिक यात्रियों से बातचीत की, प्रशंसकों को आश्चर्यचकित किया और प्रचार गतिविधियों में एक जीवंत, स्थानीय स्पर्श जोड़ा।टी-सीरीज़ प्रस्तुत करती है ‘ए मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ प्रोडक्शन’, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है और जिसका निर्माण उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने किया है। दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनीत ‘एक चतुर नार’ अब सिनेमाघरों में है।
लखनऊ का दौरा किया। दिव्या और उमेश शुक्ला ने अपनी रचनात्मक यात्रा, लखनऊ में फिल्मांकन के दौरान के अनुभवों और ‘एक चतुर नार’ के पीछे की प्रेरणा पर चर्चा की। दोनों ने लखनऊ मेट्रो स्टेशन का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने दैनिक यात्रियों से बातचीत की, प्रशंसकों को आश्चर्यचकित किया और प्रचार गतिविधियों में एक जीवंत, स्थानीय स्पर्श जोड़ा।टी-सीरीज़ प्रस्तुत करती है ‘ए मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ प्रोडक्शन’, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है और जिसका निर्माण उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने किया है। दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनीत ‘एक चतुर नार’ अब सिनेमाघरों में है।
