LUCKNOW:UP में आ रहे आयरन स्क्रैप के करापवंचित वाहन,हजरतगंज में दर्ज मुकदमा 

-फर्जी प्रपत्रों के जरिये ट्रांसपोर्टर फर्म कर रही थी खेल, जाँच में पकड़ में आया

-सहायक आयुक्त, राज्य कर, सचल दल द्वितीय इकाई श्याम सुन्दर पाठक की तहरीर पर हुई एफआईआर,पुलिस  जाँच में जुटी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।सहायक आयुक्त, राज्य कर, सचल दल द्वितीय इकाई श्याम सुन्दर पाठक ने मैसर्स श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कम्पनी पटना, बिहार के विरुद्ध राजधानी के हजरतगंज थाने में फर्जी प्रपत्रों के आधार पर राजस्व क्षति पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल ‌द्वित्तीय इकाई श्याम सुंदर पाठक ने थाना प्रभारी, हजरतगंज को दी तहरीर में कहा है कि  प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में समस्त जोनल अपर आयुक्त की समीक्षा बैठक 06 सितंबर 2025 के कार्यवृत्त के सम्बन्ध में है, का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करे, जिसके पृष्ठ संख्या- 03 में यह निर्देश दिया गया है कि आयरन स्क्रैप के करापवंचित वाहन प्रदेश में आ रहे हैं जिसके बारे में अपर आयुक्त ग्रेड-1 को पता होना चाहिए कि आपके जोन में कौन-कौन से करापवंचक माफिया है।
सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल ‌द्वित्तीय इकाई श्याम सुंदर पाठक ने थाना प्रभारी, हजरतगंज को दी तहरीर में कहा है कि वाहन पकड़ने के बाद ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर होती है। यह पूर्ण कार्यवाही नहीं है। उनके पीछे जो मुख्य रूप से काम करने वाले व्यक्ति की तलाश करके एफआईआर होनी चाहिए और इस प्रकार के श्रंखलाबद्ध करापवचन को बंद किया जाय। सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल ‌द्वित्तीय इकाई श्याम सुंदर पाठक ने थाना प्रभारी, हजरतगंज को दी तहरीर में कहा है कि इन निर्देशों के अनुक्रम में प्रदेश में आ रहे करापवंचक वाहन में फर्म मैसर्स श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कम्पनी, पता-आरए फोकल प्वाइंट, पटना, बिहार, पिन नं0-800001, ब्रांच आफिस पता-कुंभ रोड, मंडी गोविन्दगढ़ ने फर्जी  प्रपत्रों के आधार पर राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है। सचल दल द्वितीय इकाई, लखनऊ ने सघन अभियान चलाकर  ट्रांसपोर्टरों के वाहनों को सतत रूप से पकड़कर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।
प्रपत्रों की जांच पर प्रकाश में आये तथ्यों में प्रमाणित है कि उक्त ट्रांसपोर्टर द्वारा जालसाजी करते हुए प्रपत्र तैयार कर राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है जिस पर भारतीय न्याय संहिता के दाण्डिक प्रावधान आकृष्ट होते हैं।उन्होंने दी तहरीर में ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत को कहा है ।

सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल ‌द्वित्तीय इकाई श्याम सुंदर पाठक की तहरीर पर थाना प्रभारी हजरतगंज ने तत्काल मुकदमा दर्ज करवा कर इस मामले की जांच विवेचक को सौंपी है,विवेचक मामले की जांच कर छानबीन में जुट गये है।जाँच में मिले साक्ष्यों के मुताबिक आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *