LUCKNOW:20-25 बार कॉल मगर डीएम ने नही उठाया शिवपाल यादव का फोन,फिर मांगी माफी

-शिवपाल यादव का फोन न उठाना डीएम बुलंदशहर को पड़ा भारी,विधानसभा अध्यक्ष ने दी नोटिस,मांगी माफी

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ । सपा के महासचिव शिवपाल यादव एक डीएम को 20-25 बार कॉल करते हैं।शिवपाल यादव ये फोन मिलाते हैं बुलंदशहर डीएम को। अब बुलंदशहर डीएम श्रुति को सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना भारी पड़ गया।शिवपाल यादव के इतने बार फोन करने के बाद भी डीएम ने रिसीव नहीं किया,बस फिर क्या था, नाराज होकर शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी।शिकायत के बाद सतीश महाना ने डीएम को नोटिस जारी कर दिया।नोटिस के बाद डीएम को  गलती का एहसास हुआ।उन्होंने शिवपाल यादव से माफी मांगी,  शिवपाल ने उन्हें माफ भी कर दिया।
राजनीतिक विशलेष्कों का कहना है कि अगर शिवपाल अपने रुख पर टिके रहते तो डीएम को सदन में पेश होना पड़ता है। शिवपाल यादव ने कुछ महीने पहले एक कार्यकर्ता से जुड़े काम के लिए डीएम श्रुति को फोन किया था।श्रुति के निजी सहायक ने कई बार फोन उठाया लेकिन डीएम बात करने को तैयार नहीं हुईं।शिवपाल के एक करीबी ने बताया, नेताजी ने उनके पर्सनल नंबर पर भी कॉल किया था, लेकिन डीएम मैडम ने कॉल नहीं उठाया। बुलंदशहर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली डीएम के पास शिवपाल यादव का संदेश लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी टाल दिया।
डीएम के रवैए से नाराज शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पहले फोन पर जानकारी दी। इसके बाद शिवपाल ने महाना को लिखित शिकायत भेजते हुए मामले को विशेषाधिकार हनन समिति में रखने का आग्रह किया।  सतीश महाना ने शिवपाल की सीनियॉरिटी और उनके राजनीतिक कद को ध्यान में रखते हुए तत्काल डीएम को नोटिस जारी कर दिया। डीएम को नोटिस मिलने के बाद शासन के आला अधिकारी हरकत में आ गए।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *