- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर में कमिश्नरेट आगरा पुलिस नें बीते 23 वर्ष से फरार चल रहे निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य व 50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित आरोपी बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया ।पुलिस के मुताबिक आगरा के थाना डौकी क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग औऱ तलाश की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध लग रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। नगला देवहंश के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है पुलिस टीम नें आनन फानन में कार्रवाई करते हुये आरोपी बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जीवित कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसको लेकर थाना डौकी पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2002 में ग्राम राठोरी थाना पिढौरा आगरा के हरिओम उर्फ कल्ला के अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम नें पूछतांछ के दौरान आरोपी नें अपना नाम बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार बताया।पकड़े गये आरोपी नें बताया गया कि वह निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है, गैंग का मुखिया निर्भय गुर्जर था। दोनो लोग पैसे वाले लोगो का अपहरण करते थे और उनसे फिरौती वसूलते थे। पकड़े गये आरोपी का कार्य अपहरण करने वाले व्यक्ति की रेकी कर उस व्यक्ति को साथियों के साथ अपहरण करना व पकड़े गये ब्यक्ति को चम्बल के बिहड़ में पहुँचाने का होता था। अपहरण की फिरौती गैंग का मुखिया निर्भय गुर्जर वसूलता था और आरोपी का हिस्सा उसे मिल जाता था।पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2002 में राठोरी गाँव के हरिओम उर्फ कल्ला का अपहरण किया था, जिसके चलते गैंग के मुखिया को पुलिस द्वारा मुठभेड मे मार दिया गया था जिसके बाद आरोपी भूमिगत हो गया था, आज आरोपी एक दूध व्यापारी के अपहरण के लिए उसकी रेकी करने के लिए डौकी क्षेत्र मे आया था जिसे पुलिस टीम नें गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गये आरोपी बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार निवासी सैंथा थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल निवासी जसपुर थाना जसपुर जिला बांदा के विरुद्ध मु0अ0स0ं 157/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा व मु0अ0सं 19/2002 धारा 364 ए भादवि थाना पिढौरा कमिश्नरेट आगरा में मुकदमा दर्ज है।पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार व उप निरीक्षक धनेश कुमार व सिपाही राजीव पारशर, सुमित कुमार नें की है।
