LUCKNOW:मुजाहिदीन आर्मी बनाकर शरीयत व्यवस्था कायम करने का मंसूबा रखने वाले चार गिरफ्तार

-यूपी एटीएस नें की बड़ी कार्रवाई, खोला बड़ा राज

-बना रहे थे काफिरों के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने और शरिया कानून लागू करने की योजना 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) नें मुजाहिदीन आर्मी बनाकर लोकतान्त्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत व्यवस्था कायम करने का मंसूबा रखने वाले चार लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगो के पास से पांच मोबाइल फोन व आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड, फोन पे स्कैनर बरामद हुए है।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के मुताबिक उसे  जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले कुछ लोग कट्टर पंथी पाकिस्तानी संगठनो से प्रभावित होकर भारत में हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से चुनी गयी लोकतान्त्रिक सरकार को गिराकर औऱ हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बनाई जा रही है। अपने इन मंसूबो को पूरा करने के लिए यह लोग भिन्न-भिन्न स्थानों पर मीटिंग कर रहे हैं और विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में जुड़कर सक्रिय है तथा उनके द्वारा ऑडियो चैट व बीडियो भेजकर लोगो को उकसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हथियारो और अन्य चीजों के इन्तजाम के लिए धन एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही साथ इन ग्रुप्स में गैर मुस्लिम धार्मिक प्रमुखों की निकट भविष्य में टार्गेट किलिंग की गंभीर योजना बनाई जा रही है।इस पर यूपी एटीएस नें सोमवार को धारा-148/152 बीएनएस थाना-एटीएस पर मुकदमा दर्ज किया।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद अकमल रजा पुत्र मो० शराफत अली, निवासी सुल्तानपुर व सफील सलमानी उर्फ अली रजवी पुत्र मीर मोहम्मद, निवासी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र व मो० तौसीफ पुत्र इसरार अहमद, निवासी-63ए, सुजातगंज, नई बस्ती, घाटमपुर, कानपुर व कासिम अली पुत्र बब्बू शाह, निवासी-सराय कदीम, थाना-खजुरिया, रामपुर के हिंसात्मक जिहाद के जरिये लोकतान्त्रिक सरकार को हटाने, शरिया लागू करने, हथियार खरीदने व मुजाहिद्दीन आर्मी बनाने की बाबत गिरफ्तार किया गया।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों नें पूछताछ में बताया कि ये लोग मुसलमानो पर जुल्मों और ज्यादितियों के लिए काफिरों के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने और शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए ये लोग समान मानसिकता वाले लोगो को रेडिकलाइस्ड करके जोड़ रहे थे और अपनी कट्टर धार्मिक मानसिकता के चलते वो कई लोगो को चिन्हित कर उनके खात्मे के लिए आतंकी कार्यवाहियों की योजना बना रहे थे। अपने इन कार्यों के लिए वो कई हिंसात्मक जिहादी साहित्यों का संकलन, लेखन और उनके प्रचारित प्रसारित करने का कार्य कर रहे थे और इस काम के लिए ये लोग अपना एक हिंसात्मक ग्रुप बना रहे थे जिसके लिए ये लोग पुरजोर प्रयासरत थे।उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई हो रही है। इनके अन्य साथियों और मददगारों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त जुटाई जा रही है। पुलिस कस्टडी रिमांड न्यायालय से प्राप्त करने का अनुरोध किया जाएगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *