Breaking News

लखनऊ:अवैध रूप से चल रही थी डेरी,विरोध के बीच हटाई गयीं,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:PREM SHARMA
  • EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS

लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देश पर आज थाना आशियाना जोन 8 अंतर्गत औरंगाबाद जागीर तथा रत्नखंड में नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर कुल 16गाय 2 भैंस को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ऐशबाग़ स्थिति कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया। नियमानुसार कार्यवाही के बाद ही रिहा किया जायेगा। अवैध डेयरीयाँ पुर्नस्थापित ना हो हो इस हेतु उच्च न्यायलय के आदेशानुसार नगर निगम की तरफ से सम्बंधित पुलिस उपायुक्त को पत्र भी प्रेषित किया जायेगा। अभियान के दौरान विरोध हुआ जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया।अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को मुख्य मार्ग तथा खाली प्लॉट पर अधिक संख्या में गाय, भैंस बाँध कर अतिक्रमण किया गया था। गोबर सडक पर बहाया जा रहा था जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो रहा था। आवागमन प्रभावित होने के साथ साथ कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ था जिससे स्थानीय लोगों का चलना दुश्वार हों गया था। जिसको लेकर उनके द्वारा नगर निगम में शिकायत दर्ज़ कराई गयी थी। अवैध तथा अनियंत्रित पशुपालन के कारण नालियां चोक हो रही थी तथा कई जनसूचना अधिकार, तथा प्ळत्ै के तहत कार्यवाही भी लंबित थी और चेतावनी तथा नोटिस देने के बाद भी डेरी संचालकों द्वारा डेरी नहीं हटाई गयी थी।

अतिक्रमण मुक्ति के लिए चलाया अभियान

शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है। अभियान के तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई। आज का अभियान जोन दो, पॉच और सात में चलाया गया। नगर आयुक्त के अनुसार अभियान नियमित रूप से जारी रखने के साथ इसकी समीक्षा की जाएगी।
निगम जोन-2 के अन्तर्गत वार्ड तिलक नगर कुण्डरी रकाबगंज में रामलीला चौराहे से ऐशबाग पुल तक अवैध अतिक्रमण को हटानें की कार्यवाही की गई। ज़ोन-5 के अन्तर्गत आलमबाग चौराहे से तालकटोरा रोड़ दोनों पटरियों पर किए गये अस्थायी अवैध अतिक्रमण ठेला, ठेलिया, खुमचा, गुमटी, काउन्टर इत्यादि को अभियान चलाकर हटाया गया। ज़ोन-7 में सडक पटरी पर किये गये अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध संस्कार पब्लिक स्कूल की दायीं व बायीं पघ्ट्टी पर दोनों साईड अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया है। इस दौरान 2 मेज जब्त की गयी तथा 2 ठेलिया, 5 टट्टर, 2 लोहे के काउण्टर व 5 गुमटी को हटाया गया। साथ ही पुनः अतिक्रमण न करने हेतु सचेत भी किया गया।

चीफ कमिश्नर बैंगलोर ने बताए नगरीय विकास के मंत्र

कार्यालय गोमती नगर में तुषार गिरि नाथ चीफ कमिश्नर बैंगलोर महानगर निगम की अध्यक्षता में टैक्स कलेक्शन तकनीक और ड्रेनेज प्लान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त डा अरविंद कुमार राव , मुख्य अभियंता महेश वर्मा , मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  अंबी बिष्ट जी, 8 जोन के जोनल अधिकारी औरएक्सपर्ट (डेलॉयट)  उपस्थित रहे। इस दौरान कमिश्नर बेगलौर ने शहरी विकास के गुरूमंत्र से अवगत कराया।
बैठक में कर संग्रह की तकनीक और जल निकासी योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा लखनऊ शहर की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बृहत बंगलौर महानगर निगम में कर संग्रह के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। जिसके कर संग्रह के लिए नया अधिनियम बनाना, बृहत बंगलौर महानगर निगम नगर निगम में मानक संचालन प्रक्रिया, व्यापार लाइसेंस को पूरी तरह से स्वचालित किया जाने,संपत्ति कर का संग्रह डेटा के स्वचालन के कारण बेहतर किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई। इसी तरह ड्रोन सर्वेक्षण से कर संग्रह प्रणाली तैयारने. विज्ञापन और मनोरंजन कर का संग्रह किये जाने, सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ध्यान केंद्रित के जानकारी देते हुए चीफ कमिश्नर बैंगलोर महानगर निगम ने बताया कि बंगलौर महानगर निगम निम्नलिखित कार्य अपनी कार्यशैली में कर रहा है जिससे बंगलौर निगम का टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होेने आपदा प्रबंधन के संदर्भ में जल निकासी मास्टर प्लान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एकीकृत बाढ़ प्रबंधन सुविधा और विभिन्न विभागों की संयुक्त रैपिड एक्शन टीम बनाने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वे सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। उनके द्वारा ड्रोन सर्वेक्षण, व्यापार लाइसेंस की दो श्रेणियां बनाने, और जल निकासी प्रणाली का मास्टर प्लान तैयार करने की योजना बनाने का कार्य चल रहा है। बैठक के अंत में, जोनल अधिकारियों ने सर्वेक्षण, कर कार्यान्वयन और वेंडिंग जोन के बारे में सलाह मांगी, जिसका मुख्य आयुक्त ने विस्तार से जवाब दिया।

विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा मोर्चा निकालेगा तिरंगा यात्रा

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने गौरवशाली अतीत और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों व शहीदों को कृतज्ञता ज्ञापित करने और अमर बलिदानियों और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिये लखनऊ पूर्वी विधानसभा में 13 से 15 अगस्त तक विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इन कार्यक्रमों की तैयारी को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अंतिम रूप दे दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में शामिल हों इसकी भी चिंता की जा रही है।
कार्यक्रमों की शुरुआत 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा से की जा रही है, जो लोहिया पार्क से शुरू होकर पॉलीटेक्निक, मुंशीपुलिया से सेक्टर-25 इंदिरानगर होते हुए सेक्टर सी इंदिरानगर स्थित अग्रवाल प्लाजा पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ पार्षद, भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी जुड़ेगे। 14 अगस्त की सुबह 12रू30 बजे विरासत वृक्ष वाटिका रोपावनी, सुगामऊ जंगल में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम वन विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया है जिसके मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा के समस्त पार्षद और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाम 5 बजे पीपल वाला पार्क, मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास पौधरोपण, स्कूली बच्चों का सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेक्टर 13 में जनसम्पर्क किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह विभिन्न स्थलों पर ध्वाजारोहण कार्यक्रमों के बाद शाम को पूर्वी विधानसभा की भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से एक शाम राष्ट्र के नाम का आयोजन गोमतीनगर, विवेकखंड-4 स्थित महामना मालवीय मिशन विद्यालय में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्वी विधानसभा के बच्चे राष्ट्रभक्ति गीत, कविता और नृत्य आदि प्रस्तुत करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव इन बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *