-बाग में लाश मिली तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शिवगढ़ में 3.3 किलो गांजा संग 3 तस्कर धराए
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
रायबरेली। जिले में बुधवार को एक के बाद एक 6 बड़ी घटनाएं सामने आईं। संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी, भ्रष्टाचार से लेकर मॉक ड्रिल तक – रायबरेली सुर्खियों में रहा।1. बाग में मिला 42 साल के छेद्दू पासवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकागुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के NH किनारे आम के बाग में 42 वर्षीय छेद्दू पासवान निवासी अटौरा बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक छेद्दू सुबह 5 बजे शौच को निकले थे। 8 बजे मवेशी चराने गए बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।
परिजनों का आरोप
शव के पास खून के धब्बे और कपड़ों पर खून लगा था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। CO अमित सिंह ने कहा – “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या साफ होगा। सभी पहलुओं की जांच जारी है।
“2. शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.3 किलो गांजा संग 3 तस्कर गिरफ्तार
SP रवि कुमार के निर्देश पर शिवगढ़ पुलिस ने रानीखेड़ा बॉर्डर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर गुलफाम, शुभम शर्मा और सुखेंद्र तिवारी को दबोचा। तीनों के पास से 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद। तीनों बछरावां और मिलएरिया के रहने वाले हैं। थाना शिवगढ़ में NDPS एक्ट 8/20 में केस दर्ज कर जेल भेजा गया। पुलिस का दावा: नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
3. एंटी करप्शन का छापा: वन विभाग का फॉरेस्टर 18 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बछरावां क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर संजय यादव को एक व्यक्ति से काम कराने के बदले 18 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाकर कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज। गिरफ्तारी से वन विभाग में हड़कंप। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की सराहना की।
4. गंगा घाट पर आपदा मॉक ड्रिल: बाढ़-डूबने से बचाव का लाइव डेमो
लालगंज के गेगासो गंगा घाट पर पुलिस और PAC ने संयुक्त मॉक ड्रिल की। लाइफ जैकेट, रेस्क्यू बोट से नदी में फंसे व्यक्ति को निकालने का अभ्यास किया गया। उद्देश्य: बाढ़ और जल दुर्घटना में त्वरित रेस्क्यू।
5. सीमेंट लदा ट्रक तालाब में पलटा, चालक घायल
लालगंज बाईपास डलमऊ ओवरब्रिज सर्विस रोड पर प्रतापगढ़ के कुलदीप पांडे का सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। सामने से आ रहे वाहन को बचाने में संतुलन बिगड़ा। राहगीरों ने चालक को बाहर निकालकर CHC पहुंचाया। ट्रक निकालने का काम जारी।
6. पोखरनी गांव में स्वच्छता पखवाड़ा: “स्वच्छ गांव = स्वस्थ गांव” का संदेश
महराजगंज की ग्राम पंचायत पोखरनी में सफाई अभियान चला। ग्राम प्रधान रामकली, पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह समेत जनप्रतिनिधि, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने गलियों-सार्वजनिक जगहों की सफाई की। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। प्रधान ने कहा: “जनभागीदारी से ही गांव स्वच्छ बनेगा।”
