- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के बांक नाले में बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी पुलिस नही कर पाई है।एसीपी की सख़्ती के बाद रविवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले के आस-पास व जगंल में सबूत जुटाने के लिये काबिंग की।लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा।शिनाख्त जल्दी हो इसको लेकर पुलिस ने राजधानी समेत उन्नाव व रायबरेली जनपद के थानो में सम्पर्क कर महिला की शिनाख्त के प्रयाश कर रही है।इसके अलावा पुलिस गुमशुदा महिलाओ के बारे में भी छानबीन कर खुलासे के लिए एडी से चोटी का जोर लगाये हुए है।
ज्ञात हो कि बीते शनिवार की देर शाम गौतमखेड़ा गांव के बाहर से गुजरे बांक नाले में सफेद बोरे में एक 40वर्षीय अज्ञात महिला का हत्या कर फेका गया शव पड़ा मिला था।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को पानी से निकलवाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा था। मृतका ने लाल रंग का छीटदार शूट व छीटदार काले व मटमैल कलर का सलवार पहन रखा था।बोरे के अंदर से पुलिस को एक चैपियन कम्पनी का लाल कलर प्रेस भी मिला था।शव एक सप्ताह पुराना होने के चलते सड़ चुका था जिसके चलते पुलिस शिनाख्त नही करा पाई थी।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की माने तो मृतका के शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा,पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।राजधानी समेत आस-पास जनपदो के थानो में सम्पर्क गुमशुदा महिलाओ की डिटेल ली जा रही है। कपड़ो के आधार पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।
ठेकी पर प्रतिबंधित लकड़ी का किया था भंडारण, दो लोगो पर मुकदमा दर्ज
वन सरंक्षक ज्योति रावत ने बताया 27अक्टूबर गौरा वन ब्लाक में टीम के साथ गश्त कर रही थी।इस दौरान गौरा कालोनी के पास अवैध रूप से चल रही ठेकी पर आम व नीम की प्रतिबंधित 12 कुंतल के करीब जलौनी व छूट प्रजाति की 25कुंतल के करीब लड़की का भंडारण पाया गया।इस दौरान ठेकी संचालक मो०मोईन व ताज मोहम्मद से वैध कागजात मांगे गये तो नही दिखा सके।जिसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुये संचालको पर मुकदमा दर्ज करने के लिये पुलिस को तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया वन सरंक्षक की तहरीर पर अवैध रूप से लकड़ी का भंडारण करने वाले दो लोगो के विरूद्व भारतीय वन अधिनियम व उप्र वृक्ष सरंक्षण अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
सगे भाईयो ने बड़े भाई व भाभी को पीटा,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली निवासी सरोज चन्द्र यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया शनिवार को परिवारिक विवाद को लेकर छोटे भाई सुजीत यादव मेरे बेटे अधिराज यादव को मारने लगे दौड़े।जब मैने विरोध जताया तो मेरे भाई सुभाष व सतीश लाठी -डंडो से मेरी व बेटे की पिटाई कर दी।इस इस दौरान बीच बचाव को आयी पत्नी की पिटाई कर घायल कर दिया।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
युवक को टक्कर मारने वाले पिकप डाला व अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
गोसाईगंज थाना क्षेत्र दाऊदनगर मजरा सईयागोझ गांव निवासी ननकऊ ने पुलिस से शिकायत 17अक्टूबर की सुबह 11बजे बेटा कृष्णा वर्मा अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहा था।मोहनलालगंज के खुजौली में स्थित पांनी की टंकी के पास पहुंचते ही रांग साइड आ रही तेज रफ्तार पिकप डाला ने बेटे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया ओर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर दुर्घटना करने वाले पिकप डाला समेत अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
