UPSTF:झारखण्ड परीक्षा का पेपर आउट कराने का फरार आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

-यूपी एसटीएफ खोला राज, अन्य जानकारी जुटाने में टीम लगी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ ) नें झारखण्ड एस०एस०सी० (जे०एस०एस०सी०) सीजीएल परीक्षा का पेपर आउट करने वाले फरार वांछित आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया।एसटीएफ के मुताबिक अपराध अनुसंधान विभाग राँची झारखण्ड में दर्ज मुकदमा धारा 316(2), 318(2), 318(4), 61(2) बी०एन०एस० एवं धारा 12(2), 12(3) झारखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण) अधिनियम 2023 से फरार आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह पुत्र अवधेश साह पत्ता-लेन नं0-4 सेक्टर-प्रथम हनुमन्त नगर कालोनी, पादरी बाजार, चौकी, थाना शाहपुर, जिला गोरखपुर उ०प्र० के पास से एक नेपाली सिम औऱ भारतीय सिम बरामद किया।इस मुकदमे के आरोपी
विनय साह उर्फ हरिहर सिंह की गिरफ्तारी के लिए झारखण्ड पुलिस नें यूपी एस०टी०एफ० से सहयोग मांगा गया था, जिस पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को लगाया गया। इस पर उप निरीक्षक यशवंत सिंह व मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह व विनय कुमार सिंह व चन्द्र भूषण सिंह व कमाण्डो जितेन्द्र प्रताप द्वारा संकलन किया जा रहा था। इस दौरान पता चला कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा का पेपर आउट करने वाला मास्टरमाइण्ड विनय साह उर्फ हरिहर सिंह बीते कई माह से फरार है।जो यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में मौजूद है। विनय साह व हरिहर सिंह को पूछताछ के लिए एस०टी०एफ० फील्ड इकाई गोरखपुर लाया गया। उसके द्वारा अपना सही नाम पता नहीं बताने एवं संदिग्ध प्रतीत होने पर अपराध अनुसंधान विभाग रांची झारखण्ड पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी साझा करते हुए निरीक्षक रमेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक जमुना प्रसाद गुप्ता, निशान्त कुमार, दलवीर सिंह, ब्रज किशोर तिवारी अपराध अनुसंधान विभाग राँची झारखण्ड पुलिस कार्यालय एस०टी०एफ० फील्ड इकाई गोरखपुर आये तथा पूछताछ किया। गहन पूछताछ के बाद विनय साह उर्फ हरिहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।एसटीएफ के मुताबिक जे०एस०एस०सी० सीजीएल परीक्षा दिनांक 22 सितम्बर 2024 को हुई थी। इस परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के लिये यह औऱ इसका साथी मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित तथा संदीप त्रिपाठी तीनों लोग जेब स्क्वायर होटल हिनू रांची में रूक कर प्लान तैयार किये। परीक्षा से पूर्व यह लोग अभ्यर्थियों को लेकर मोतिहारी रक्सील बार्डर होते हुए नेपाल में ले जा कर पेपर पढ़ताये थे। इसके बदले में मेरे खाते में मनोज कुमार द्वारा एक लाख रूपया भी भेजा गया था।पकड़ा गया आरोपी थाना शाहपुर जनपद गारेखपुर में में दाखिल किया गया। ट्रॉजिट रिमाण्ड एवं आगे की कार्रवाई अपराध अनुसंधान विभाग राँची झारखण्ड पुलिस द्वारा की जा रही है।

 50 हजार का ईनामी बिल्लू उर्फ अजय सिंह गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ नें मैनपुरी से रूपये 50 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी बिल्लू उर्फ अजय सिंह को मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड पर बने महिला छात्रावास के पास सड़क से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया बिल्लू उर्फ अजय सिंह निवासी गिहार कालोनी नवीन मण्डी के सामने, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी का है।एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2007 में उसके व उसके चचेरे भाई नीरज पुत्र कुवर पाल निवासी नई मण्डी के सामने गिहार कालोनी, थाना कोतवाली मैनपुरी व रिंकू पुत्र कुवर पाल के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें नीरज को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।आरोपी कोर्ट में डिसीजन पर नहीं गया था तो उसको मफरूर कर दिया गया। उसके बाद कई मुकदमे आरोपी के विरूद्ध दर्ज है। कई बार जेल भी गया है।पकड़ा गया आरोपी धारा 394/307 आईपीसी थाना गुमनपुरा कोटा राजस्थान से भीफरार चल रहा है।

यूपी एसटीएफ नें तबरेज आलम को किया गिरफ्तार

यूपी एस0टी0एफ0 नें लूट के मुकदमे में वांछित एवं 50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित आरोपी व गैंग का सरगना तबरेज आलम को गिरफ्तार किया है ।इसके विरुद्ध थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज में धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता का मुकदमा दर्ज है।पकड़े गये तबरेज आलम का एक संगठित गिरोह है, जो चोरी, लूट आदि घटनाएं करता है। इसका मुख्य साथी साहिल व सत्तार है, जिनके साथ मिलकर यह घटना को अन्जाम दिया करता हैं।यह अपने साथी साहिल व सत्तार के साथ मिलकर पिछा करते हुए जी0डी0एस0 कालेज रामपुर के पास बने ब्रेकर के पास उस मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर उसकी मोटर साइकिल छीनकर भाग गया। इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर पर मुकदमा दर्ज हुआ।इस घटना में सम्मिलित उसके साथी साहिल व सत्तार को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।इस मुकदमे में इसके विरूद्ध पुरस्कार घोषित होने की जानकारी होने पर छिपकर रहने के उद्देश्य से अपने चाचा अफजल पुत्र अली जफ्फार के घर ग्राम लोहरा थाना क्षेत्र संदीपन घाट जनपद कौशाम्बी में रह रहा था।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *