मोहनलालगंज:प्रेमिका ने शादी से किया मना,नाराज नाराज प्रेमी ने चाकू उतारा मौत के घाट,क्लिक करें और भी खबरें

-मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव की घटना,मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी प्रेमी पर हत्या का मुकदमा‌ दर्ज

– पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार को प्रेमिका के शादी करने से मना करने से नाराज प्रेमी ने बेरहमी से चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकला।छोटी बहन की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने पुलिस को घटना की सूचना‌।जिसके बाद अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एडीसीपी व एसीपी समेत फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के चंद घंटो के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव में विधवा पूनम अपनी दो बेटियों प्रियांशी(19वर्ष) व महक के साथ रहती थी।महक ने बताया रविवार की सुबह मम्मी पूनम पीजीआई ड्यूटी पर चली गयी।जिसके बाद साढे नौ बजे के करीब बड़ी बहन प्रियांशी का प्रेमी आलोक रावत निवासी लोनापुर थाना बीबीडी घर पर आ धमका और बड़ी बहन के बारे में पुछते हुये प्रथम तल पर बने कमरे में चला गया।इस दौरान वो नहाने के लिये बाथरूम चली गयी। बहन प्रियांशी से आलोक ने कहा मुझसे शादी करोगी या नही तो उसने मना कर दिया जिसके बाद आग बबूला हुये आलोक ने किचन में रखे चाकू से बहन का गला रेत दिया।बहन की चीख पुकार सुनकर जब वो बाथरुम से बाहर निकली तो आलोक जीने की सीढियो से नीचे उतर कर खून सना चाकू फेककर भाग रहा था उसने पकड़ने की कोशिश की तो धक्का देकर मौके से भाग निकला।जिसके बाद वो सीढियो से ऊपर पहुंची तो बड़ी बहन को खून से लतपथ मरणान्न पड़ा देख तो उसके होश उड़ गये।चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने पुलिस को घटना की सूचना दी‌।अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व एसीपी विकास कुमार पांडे व फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी आलोक के विरूद्व हत्या की धारा में मुकदमा‌ दर्ज कर सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमो को आरोपी की धरपकड़ के लिये लगाया गया है,आरोपी आलोक को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

पांच साल पहले हुयी मुलाकात प्रेम में थी बदली…

छोटी बहन महक ने बताया गांव में रहने वाले चाचा राहुल की शादी में बड़ी बहन प्रियांशी की मुलाकात आलोक से हुयी थी,जिसके बाद दोनो फोन पर बाते करने लगे और एक दूसरे को चाहने लगे थे और दोनो शादी करने को भी तैयार थे।मां ने भी शादी की हामी भर दी थी।

दूसरे लड़को से बात करने के शक में घर आकर प्रेमिका की करता  था पिटाई…

परिजनो ने बताया मां पूनम के ड्यूटी पर जाने के बाद अक्सर प्रेमी आलोक घर आ जाता था और दूसरे लड़को से बात करने के शक में अपनी प्रेमिका प्रियांशी को अक्सर मारता पीटता था कई बार उसने मोबाइल भी तोड़ दिये थे।प्रेमी आलोक की आये दिन मारपीट व शक करने की हरकतो से अजीज आकर प्रियांशी ने अपनी मां से सारी बाते बताई थी।जिसके बाद मां पूनम ने परिजनो को फोन कर बेटी की शादी आलोक से करने से मना कर दिया था।जिसके लेकर आलोक नाराज चल रहा था।

तीन साल पहले पिता की सड़क दुर्घटना में हुयी थी मौत..

परिजनो ने बताया तीन साल पहले पीजीआई क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में प्रियांशी के पिता रमेश रावत की मौत हो गयी थी।जिसके बाद से मां पूनम ने पीजीआई क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी कर दोनो बेटियो प्रियांशी व महक को पढा लिखा रही थी‌।प्रियांशी लखनऊ के केकेवी कालेज में बीएससी में पढ रही थी‌।

बेटी का शव गोद में लेकर बिलख रही थी मां….

बेटी प्रियांशी की मौत की खबर सुनकर पीजीआई से घर पहुंची मां पूनम उसका खून से लतपथ शव देखकर बिलख पड़ी और बेटी के शव को गोद में लेकर घर के बाहर बैठ गयी।पुलिस ने प्रियांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिये कब्जे में लेने की कोशिश की तो मां भड़क गयी ओर बेटी का कातिल पकड़े जाने के बाद ही शव को ले जाने की बात कही।मौके पर मौजूद एडीसीपी व एसीपी ने मां समेत परिजनो को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।

प्रेमिका की हत्या के इरादे से आया था प्रेमी,बाइक सड़क पर की थी खड़ी..

पड़ोसियो ने बताया प्रेमी आलोक जब भी अपनी प्रेमिका प्रियांशी से मिलने उसके घर आता था तो अपनी बुलेट बाइक को घर के बाहर खड़ी करता था लेकिन रविवार की सुबह जब प्रियांशी से मिलने घर आया तो अपनी बाइक घर से दूर सड़क किनारे खड़ी थी ओर बाइक के पासट एक कार भी खड़ी थी।जिस तरह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आलोक घर आया था ऎसा प्रतीत हि रहा था वो हत्या करने के इरादे से ही आया था ओर प्रेमिका की हत्या करने के बाद मौके से भागकर सड़क पर खड़ी अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर भाग निकला।

निगोहां थाने का एसीपी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
 -एसीपी ने शस्त्रो के संचालन का पुलिसकर्मियो से अपने समाने कराया डैमो,चौकीदारो के साथ की बैठक

निगोहां थाने का बीते शनिवार को सहायक पुलिस विकास कुमार पांडे ने त्रैमासिक निरीक्षण किया।सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडे ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की मौजूदगी में थाना परिसर,महिला हेल्पडेस्क बैरक, हवालात, मालखाना,मेस का भ्रमण करते हुए शस्त्रों की सफाई और रखरखाव का जायजा लिया।वही शस्त्रों के संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों का अपने सामने पुलिसकर्मियों से डैमो भी करवाया।दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता,स्थिति एवं उपयोग हेतु तत्परता की जांच की तो सभी उपकरण क्रियाशील मिले‌।थाने के अभिलेखों और लंबित विवेचनाओं तथा आईजीआरएस के लंबित शिकायती पत्रो की जांच और वांछित अभियुक्तों के संबंध में गहराई से समीक्षा की।उन्होने थाना प्रभारी व उपनिरीक्षको को हिस्ट्रीशीटरो की निगरानी के भी निर्देश दिये।उन्होने मालखाने में जमा माल के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये एसीपी ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुये डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा महिला शिकायतकर्ताओ की गोपनीयता का पूरी तरह सम्मान करे।किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या मामले की जानकारी को बिना अनुमति के बाहर साझा ना करे।एसीपी विकास कुमार पांडे ने उपनिरीक्षको समेत सभी पुलिसकर्मियो को संवेदनशीलता और जबावदेही के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने के निर्देश देने के साथ ही थाने की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार,नागरिको की समस्याओं का समयबद्ध समाधान एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने पर बल दिया‌।निरीक्षण के बाद एसीपी विकास कुमार पांडे ने थाना परिसर में चौकीदारो के साथ बैठक करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होने चौकीदारो से कहा गांवो में नये आने वाले आंगतुको व किरायेदारो की जानकारी संकलित कर थाने पर देने के साथ ही अवैध गतिविधि व विवाद या सदिग्धं की सूचना भी पुलिस को तत्काल दे।उन्होने चौकीदारो से कहा सूचना तंत्र मजबूत करने में पुलिस का सहयोग करे।

अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी व मासूम बच्चो की हालत गम्भीर

निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार दम्पत्ति व बच्चे घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा।जहां डाक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया ओर घायल पत्नी समेत मासूम बच्चो को इलाज के लिय ले ट्रामा भेजा।जहां भर्ती कर तीनो का इलाज जारी है।निगोहां क्षेत्र के अकबरपुर बेनीगंज निवासी सुनील (38) पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ कश्यप अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चो के साथ रायबरेली के बछरावा क्षेत्र में स्थित ससुराल से रविवार को अपनी बाइक से वापस घर जा रहे थे।वो जैसे ही लालपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे ही थे कि तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में दम्पत्ति समेत दोनो बच्चे घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां डाक्टर ने पति सुनील को मृत घोषित कर दिया ओर घायल पत्नी समेत मासूम बच्चो की हालत गम्भीर देखते हुये इलाज के लिये ट्रामा टू भेजा।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है।मृतक के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *