राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन 29 को होगा

लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन,चुनाव 28 एवं 29 नवम्बर 26 को घोषित किया गया है। द्विवार्षिक अधिवेशन,चुनाव मल्टीलेविल पार्किग चालक संघ एकता सदन पीडब्लूडी राजभवन गेट नम्बर दो के सामने सम्पन्न होगा।
अधिवेशन के लिए महासंघ के घटक संघो की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बनाई गई संयोजक समिति के संयोजक विनोद कुमार, सहसंयोजक शकील अहमद और सुनील कुमार द्वारा तय निर्वाचन अधिकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल और नियोजन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

Prem Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *