शादी के सातवें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा।

 

शाहजहांपुर  हाथ की मेहंदी छूटने से पहले पति का साथ छूट गया। सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इस घटना से युवक का परिवार सदमे में हैं। पति की मौत से नवविवाहिता बेसुध हो गई। सुनहरे सपने लेकर घर पहुंची नई दुल्हन आंसुओं के समंदर में डूब गई। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मृतक के घर और ससुराल दोनों जगह मातम छा गया। बाराकला निवासी गोविन्द (20) अपने छोटे भाई धर्मवीर के साथ शनिवार को बाइक की सर्विस कराने कलान गया था। वापस आते समय जखिया के पास दो बाईकों की आपस में भिड़ंत में कलान निवासी कुसुमा व बाराकला निवासी गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी की इलाज के दौरान मौत हो गई

जिसकी सात दिन पहले बारात सजी हो। दूल्हा घोड़ी चढ़ा हो। बेटे की धूमधाम से शादी हुई हो वहां आज बेटे की अर्थी उठ रही है। नवेली दुल्हन के दिल पर क्या बीत रही होगी। बताया जा रहा की गोविंद की 3 मार्च को जलालाबाद के पत्थरा गांव से लक्ष्मी से शादी हुई थी। घटना से नव विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक गोविन्द का शव देर रात घर पहुंचेगा। सोमवार दोपहर बाद अंत्येष्टि की जाएगी।

देर रात मृतक का शव गांव पहुँचा। शव देख परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। पत्नी लक्ष्मी की हालत भी बेसुधों जैसी हो गई। परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे हर व्यक्ति की आखों में आंसू छलक रहे थे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *