- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
संवाद स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार को “डिजिटल विज़नरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और डिजिटल नवाचारों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।इसी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को “एक्सीलेंस इन डिजिटल मीडिया पुलिसिंग अवार्ड” से भी सम्मानित किया गया, जिसे पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव को दिया गया।यह सम्मान प्रतिष्ठित संस्थानों मैक एवं नंम्स नें संयुक्त रूप से प्रदान किया।मैक के निदेशक रमन शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशांत कुमार द्वारा किए गए डिजिटल प्रयास सभी राज्यों की पुलिस के लिए प्रेरणा हैं। हम आशा करते हैं कि यह पहल देशभर में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करेगी।यह सम्मान न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की डिजिटल परिवर्तन यात्रा की सराहना है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
