LUCKNOW:फर्जी कर्नल बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहा था ठगी

-एसटीएफ नें सीतापुर जिले से किया गिरफ्तार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) नें भारतीय सेना का फर्जी कर्नल बताकर, बेरोजगार युवक, युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगनें वाले को सीतापुर जिले के थाना कोतवाली के मकान नम्बर 302 नारायण नगर हेमपुरवा से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया राहुल कुमार निवासी ग्राम ककराला, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर के पास से चार फर्जी नियुक्ति पत्र व एक सेना की वर्दी व एक मोबाइल और दो फर्जी मोहर तथा आधार कार्ड व एक कैण्टीन कार्ड बरामद किया है।

एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें बताया कि पकड़ा गया आरोपी महार रेजीमेण्ट सागर, मध्य प्रदेश में सिपाही के पद पर है। उसका बैज नम्बर 10391419 एम है।बीते करीब 06 माह से डीसीएम बाडी में चल रहा है। इस समय ड्यूटी पर नहीं हैं। वह अपने आप को भारतीय सेना का बताकर और कर्नल की वर्दी धारण कर बेरोजगार लड़के व लड़कियों को फौज में विभिन्न पदो पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी करता है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सीतापुर जिले के थाना कोतवाली में दाखिल कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *