LUCKNOW:UP STF नें संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया

-मुजफ्फरनगर में हुई मुठभेड़,दर्ज है हत्या और रंगदारी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे

-मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में की थी आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।यूपी एसटीएफ की फील्ड इकाई मेरठ नें प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया है।यह मुजफ्फरनगर के खलापार का रहने वाला है।यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश नें बताया कि संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान पर हत्या और रंगदारी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है ।

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश नें बताया कि वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी । गिरफ्तार होने के पश्चात जेल में रहने के दौरान संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आ गया और संजीव जीवा के लिए काम करने लगा । कुछ दिन जेल में रहने के पश्चात यह सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से वर्ष 2016 में फरार हो गया । फरारी के दौरान जीवा के कहने पर इसने हरिद्वार में हरिद्वार के कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या २०१७ में कर दी थी !

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश नें बताया कि इसी फरारी के दौरान आसिफ जायदा मर्डर केस के गवाह आसिफ जायदा के पिता की हत्या वर्ष 2017 में कोतवाली मुजफ्फरनगर में कर दी थी।एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें बताया कि इस हत्या के बाद इसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था । इसके पश्चात यह पुनः गिरफ्तार होकर जेल चला गया था ।गोल्डी मर्डर केस में संजीव जीवा के साथ उम्र क़ैद की सजा हो गई थी ।एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें बताया कि वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। करीब छह माह पूर्व जमानत पर आने के बाद इसने हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालो को धमकाना और मारने का प्रयास करने में संभल में हत्या के प्रयास और धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमे यह वांछित चल रहा था ।

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश नें बताया कि जिसकी तलाश की जा रही थी।सोमवार को एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ नें थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसको ज़ब उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टर नें उसे मृत घोषित कर दिया है ।उन्होंने बताया कि मृत बदमाश के पास से तीस एमएम पिस्टल बरेटा व बत्तीस एमएम रिवाल्वर आर्डिनेंस व नाइन एमएम पिस्टल देशी व बिना नंबर की सफेद ब्रेजा कार और सात कारतूस नाइन एमएम व दस ज़िंदा कारतूस बत्तीस एमएम और छियालिस ज़िंदा कारतूस तीस एमएम व छह खोखा कारतूस बत्तीस एमएम बरामद किया।
मृत बदमाश के विरुद्ध धारा ३०२ आईपीसी थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर व धारा २/३ गैंगेस्टर एक्ट जीआरपी मुजफ्फरनगर व धारा २५/२७ आर्म्स एक्ट सिविल लाइन मुजफ्फरनगर व धारा २२३/२२४ आईपीसी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर व धारा ३ गुंडा एक्ट कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व धारा ३०२ १२० बी ३४ आईपीसी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार व २/३ गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर हरिद्वार व धारा ३८६ आईपीसी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व धारा ३०२ १२० बी ५०६ आईपीसी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व धारा १७४ ए आईपीसी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व धारा १०९ , १२६, ३०८ ,३५१ बीएनएस थाना बनियाठेर संभल में मुकदमे दर्ज है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *