- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। बंथरा के ग्राम सभा बनी में सिंह पैराडाइज के पास लखनऊ से उन्नाव जाते समय सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह का भाजपा
कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह, लालता सिंह, मनीष द्विवेदी, मुकेश सिंह, सुजीत सिंह, विशाल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से विधायक का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी, जो विधायक के प्रति उनके समर्थन और सम्मान को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह, लालता सिंह, मनीष द्विवेदी, मुकेश सिंह, सुजीत सिंह, विशाल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से विधायक का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी, जो विधायक के प्रति उनके समर्थन और सम्मान को दर्शाता है।जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जुलूस-ए-मोहम्मदी के साथ उत्साहपूर्ण आयोजन
शुक्रवार को सरोजनीनगर, बिजनौर और बंथरा थाना क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने 12 रबीउल अव्वल के पावन अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
बड़ी धूमधाम से मनाया। ग्राम सभा कटी बगिया मजरा सराय शहजादी, नगर पंचायत बंथरा सहित अन्य स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।गोसिया मस्जिद, सराय शहजादी कटी बगिया में पेश इमाम मोहम्मद दिलशाद रजा और हाफिज आरिफ के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान नौजवान कमेटी के सदस्यों, जिनमें एहसान, मोहम्मद फिरोज उर्फ गोरा, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इरफान, मोबिन, दिलशाद, मोहम्मद तौफीक मामा, अमजद, मोहम्मद अतीक, इजहार, अदनान कुरैशी, यासीन कुरेशी, गुड्डू अंसारी, वारिस, इम्तियाज, मुबारक और अन्य शामिल थे, ने जुलूस को भव्य रूप प्रदान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस में भाग लिया, जिससे आयोजन में और भी रौनक बढ़ गई।जुलूस के दौरान मस्जिदों और रास्तों को रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से सजाया गया था। लोगों ने नात ख्वानी और पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित तकरीरों के साथ उनके संदेशों को याद किया। यह आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समुदाय ने अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
बड़ी धूमधाम से मनाया। ग्राम सभा कटी बगिया मजरा सराय शहजादी, नगर पंचायत बंथरा सहित अन्य स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।गोसिया मस्जिद, सराय शहजादी कटी बगिया में पेश इमाम मोहम्मद दिलशाद रजा और हाफिज आरिफ के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान नौजवान कमेटी के सदस्यों, जिनमें एहसान, मोहम्मद फिरोज उर्फ गोरा, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इरफान, मोबिन, दिलशाद, मोहम्मद तौफीक मामा, अमजद, मोहम्मद अतीक, इजहार, अदनान कुरैशी, यासीन कुरेशी, गुड्डू अंसारी, वारिस, इम्तियाज, मुबारक और अन्य शामिल थे, ने जुलूस को भव्य रूप प्रदान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी अकीदत और मोहब्बत के साथ जुलूस में भाग लिया, जिससे आयोजन में और भी रौनक बढ़ गई।जुलूस के दौरान मस्जिदों और रास्तों को रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से सजाया गया था। लोगों ने नात ख्वानी और पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित तकरीरों के साथ उनके संदेशों को याद किया। यह आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समुदाय ने अमन और भाईचारे का संदेश दिया।राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों का योगदान स्मरणीय-राजेश्वर
शिक्षक दिवस समाज और राष्ट्र के निर्माण में अध्यापको के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। इसी अवसर को विशेष बनाते हुए
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शुक्रवार को दरोगा खेड़ा स्थित श्री रघुनाथ अकैडमी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया तथा सीएसआर फण्ड के माध्यम से विद्यालय में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। सम्मानित 15 वरिष्ठ अध्यापक सेवा लाल यादव, राम सनेही मिश्रा, विद्याधर दीक्षित, वेदपाल सिंह, गंगा बक्श सिंह, जय प्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह, मुरली मनोहर सिंह, कमलेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, नरसिंह, ब्रजपाल सिंह, राजेश सिंह, लाल बहादुर सिंह एवं रमा शंकर त्रिपाठी। इस अवसर पर संस्थापक जय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, बी. सिंह (पूर्व डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शुक्रवार को दरोगा खेड़ा स्थित श्री रघुनाथ अकैडमी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया तथा सीएसआर फण्ड के माध्यम से विद्यालय में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। सम्मानित 15 वरिष्ठ अध्यापक सेवा लाल यादव, राम सनेही मिश्रा, विद्याधर दीक्षित, वेदपाल सिंह, गंगा बक्श सिंह, जय प्रकाश सिंह, राम बहादुर सिंह, मुरली मनोहर सिंह, कमलेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, नरसिंह, ब्रजपाल सिंह, राजेश सिंह, लाल बहादुर सिंह एवं रमा शंकर त्रिपाठी। इस अवसर पर संस्थापक जय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, बी. सिंह (पूर्व डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।बिजनौर सिसेंडी मार्ग गड्ढों से छलनी निकलना मुश्किल
-मोटरसाइकिल सवार घायल, विभाग की उदासीनता से जनता परेशान
बिजनौर-सिसेंडी मार्ग की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर दी है। इस मार्ग पर दो से ढाई
फीट गहरे गड्ढों के कारण छोटे वाहनों, खासकर मोटरसाइकिलों का संचालन लगभग असंभव हो गया है। आए दिन मोटरसाइकिल सवार इन गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बड़े वाहनों, जैसे ट्रक और डंपर , कंटेनर आदि के लगातार चलने से सड़क की हालत और खराब हो गई है, जिससे यह छीछालेदर जैसी हो गई है।यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के गांवों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रास्ता है। गड्ढों के कारण यात्रियों को न सिर्फ असुविधा हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार मोटरसाइकिल सवारों को गंभीर चोटें आई हैं, और कुछ मामलों में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। स्थानीय निवासी रामपाल सिंह ने बताया, “यह सड़क अब चलने लायक नहीं रही। रात के समय तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते।”आश्चर्य की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस मामले पर पूरी तरह मौन है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय व्यापारी मोहनलाल ने कहा, “हमने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह सड़क अब मौत का रास्ता बन चुकी है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी तत्काल इस सड़क की मरम्मत करे और गड्ढों को भरने के लिए ठोस कदम उठाए।