LUCKNOW:प्रदेश भर में निकली यूपी पुलिस की बाइक रैली,ट्रेंड हुआ हैशटैग

-नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर एक जुट हुईं महिला पुलिस कर्मी,बाइक लेकर सड़क पर उत्तरी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।मिशन शक्ति 5 के तहत नारी सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर प्रदेश भर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी पुलिस के हैशटैग #MissionShakti5 सोशल मीडिया पर अपार जनसमर्थन मिला है।
बतादे कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें बीस सितम्बर को लोकभवन से “मिशन शक्ति 5” का शुभारम्भ करते हुए सभी जिलों में महिलाओं के अंदर सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने को लेकर बाइक रैली आयोजित किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।इसको लेकर डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देश पर रविवार को प्रदेश के सभी जनपदों में नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर पुलिस के विभिन्न रैंक के लगभग 18 हजार महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई।सुबह से ही सभी जिलों में महिला पुलिस कर्मी बाइक लेकर सड़क पर उतरीं। “सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार” जैसे नारों से सड़कें गूंज उठीं। जगह-जगह आमजन ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत कर महिला सुरक्षा के संकल्प को मजबूती दी।इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें  कहा था कि “नारी सुरक्षा और सम्मान ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह बाइक रैली निकाली गई।लोकभवन में हुए शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 1,663 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की शुरुआत की थी। इसके साथ ही ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी जारी की गई। नवरात्रि और आगामी त्योहारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्रदेशभर में निकली इस बाइक रैली ने स्पष्ट किया कि अब नारी सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। बाइक रैली के दौरान जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, माननीय जनप्रतिनिधियों तथा मंत्रीगणों नें सक्रिय रूप से भाग लेकर इस अभियान को समर्थन प्रदान किया गया। प्रशासन और पुलिस की सक्रिय भागीदारी ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया।
बतादे कि बाइक रैली से संबंधित फोटो एवं वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जिलों नें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा करके पोस्ट किया गया। इसी क्रम में #MissionShakti5 को प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। यह हैशटैग  *21 सितम्बर 2025 को शाम 04:00 बजे सूचीबद्ध हुआ और कुछ ही समय में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-01 पर पहुँच गया। इसी हैशटैग #MissionShakti5  के साथ अन्य की-वर्ड महिला पुलिस, नारी शक्ति,मिशन शक्ति* भी ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है ।शाम 04:00 बजे से 06:30 बजे तक #MissionShakti5 लगातार टॉप 5 ट्रेंडिंग सूची में शामिल है। अब तक इस पर 23 हज़ार से अधिक ट्वीट्स किए जा चुके हैं, जिससे लगभग 28 मिलियन की रीच और 384 मिलियन इंप्रेशन प्राप्त हुए हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *