-भांजे की पत्नी के प्रेम में पागल चचेरे मामा ने रची थी हत्या की फुलप्रूफ प्लाटिंग,साथी संग मिलकर दिया था हत्या की घटना को अजांम
-आरोपी मामा व साथी समेत मृतक की पत्नी गिरफ्तार
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ:भांजे की पत्नी के प्यार में पागल चचेरे मामा ने साथी संग मिलकर भांजे को शराब पिलाने के बाद नशे में होने पर गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेक कर दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी.सोमवार को नगराम पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमो ने चचेरे मामा व उसके साथी समेत मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर मजदूर रामफेर की हत्या का खुलासा किया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गमछा भी बरामद किया।पुलिस ने तीनो आरोपियो को न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया नगराम थाना क्षेत्र के छतौनी निवासी मजदूर रामफेर का शव बीते शुक्रवार की सुबह घर से डेढ किलोमीटर दूर सलेमपुर नाले में पड़ा मिला था।मृतक का मोबाइल फोन व चप्पले गायब थी।मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर हत्या की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिये थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस की सयुंक्त टीमो को लगाया गया था.मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोट से संदेह के घेरे में आये चचेरे मामा बसंतलाल निवासी बहादुरखेड़ा उफरापुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली को पुलिस टीमो ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ शुरू की तो वो टूट गया।जिसके बाद उसने बताया भांजे रामफेर की पत्नी मीरा से उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो मीरा से शादी करना चाहता था लेकिन भांजे रामफेर के जिंदा रहते ये सम्भव नही था,इस लिए उसने अपने साथी केतार निवासी करदहा थाना मौरावां जनपद उन्नाव व भांजे की पत्नी मीरा के साथ मिलकर भांजे रामफेर की हत्या की साजिश रची थी और बीते गुरूवार को रात छतौनी आकर भांजे रामफेर को फोन कर शराब पार्टी करने की बात कहकर बुलाकर सलेमपुर नाले के पास ले जाकर उसे जमकर शराब पिलाने के बाद अत्यधिक नशे में हो जाने पर गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद नाले में शव को फेककर फरार हो गये थे।आरोपी बसंतलाल से पुछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी केतार व मृतक की पत्नी मीरा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।हालाकि पुलिस मृतक मजदूर का मोबाइल फोन नही बरामद कर सकी।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने मजदूर रामफेर के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली नगराम पुलिस व सर्विलांस टीम को 25हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की।
भांजे की पत्नी से तीन साल से थे मामा के अवैध सम्बंध …
एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया बसंतलाल अपने बहनोई नागेश्वर के घर आता जाता था इस दौरान बहनोई के बगल रहने वाले चचेरे भांजे रामफेर की पत्नी मीरा से प्रेम सम्बंध हो गया,चूकि रामफेर नशेड़ी प्रवृत्ति का था तो अक्सर बसंतलाल उसके घर आता ओर रामफेर को पैसे देकर शराब लाने के बाहने बाहर भेजकर उसकी पत्नी के साथ रंगरेलिया मनाता था।मीरा के प्यार में पागल बसंत ने भांजे को बैंड बाजे का सामान भी खरीदकर दिया था जिसके बाद से रामफेर शादी बरातो में बैंड बजाने का काम करने लगा था।
विपक्षियो को हत्या में जेल भेजने का प्लान…
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया बसंतलाल ने हत्या की फूल प्रूफ प्लानिंग की थी,इधर भांजे रामफेर के रास्ते से हटते ही वो उसकी पत्नी से शादी कर लेता और दूसरी तरफ रामफेर की हत्या में दुश्मन रोशनलाल निवासी छतौनी जेल चला जाता।रोशनलाल से एक साल पहले मृतक रामफेर व उसके भाई सुभाष व पवन से झगड़ा हुआ था,जिसके बाद रोशनलाल ने तीनो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था।वही शव मिलने वाले दिन उक्त मुकदमें में तीनो भाईयो की पेशी भी थी।जिसमें रामफेर को जाना भी था।
पीएम रिपोर्ट में नही हुयी थी हत्या की पुष्टि…
एडीसीपी ने बताया मृतक रामफेर की पीएम रिपोट में मृत्यु का कारण पानी में डूबने से डाक्टरो ने माना था,शरीर पर कोई जाहिर चोट भी नही थी,लेकिन मृतक का गायब मोबाइल व मौके पर मिले खाली शराब के ट्रैटा पैक कुछ अलग ही इशारा कर रहे थे.वही मृतक के मोबाइल की अन्तिम लोकेशन बछरावां क्षेत्र व सीडीआर में उसके चचेरे मामा बसंत लाल से बातचीत की डिटेल से हत्या किये जाने का शक और गहरा गया।आरोपियो को गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ की गयी तो ब्लाइड मर्डर का खुलासा हुआ।
भांजे की पत्नी को घर में रखने के लिये पत्नी को किया था राजी…
एसीपी ने बताया आरोपी बसंतलाल ने भांजे की पत्नी मीरा के प्रेम में इस कदर पागल था कि उसने अपनी पत्नी को अपने प्रेम सम्बंधो के बारे में बताकर मीरा को शादी कर घर में रखने के लिये राजी भी कर लिया था।लेकिन आरोपी की पत्नी को ये आभास नही था कि वो भांजे रामफेर की हत्या कर देगा।
आनलाइन गेमिंग में पैसे जीतने का झांसा देकर होती है ठगी:एसीपी
-एसीपी ने आदर्श पब्लिक स्कूल नें छात्रो व कोडरा रायपुर में महिलाओ व बच्चो को साइबर अपराधो व आनलाइन गेमिंग फ्राड से बचाव व महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक
मोहनलालगंज कस्बे में स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में एसीपी रजनीश वर्मा ने चौकी प्रभारी अतुल सिंह की मौजूदगी में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओ को साइबर अपराधो व आनलाइन गेमिंग से जुड़े फ्रांड व महिला सशक्तिकरण पर जागरूक किया।उन्होने छात्रो से अपील की वे जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बने व साइबर अपराधो से सतर्क रहे तथा समान में महिला सशक्तिकरण को बढावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।एसीपी रजनीश वर्मा ने छात्रो से कहा किसी भी अनजान ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यह आपके डिवाइस को मैलवेयर से संक्रमित कर सकता है। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान गेम जीतने के बाद मुनाफा देने का झांसा देकर पैसे ठगने वाले फ्रॉड से सावधान रहें। अपना OTP और बैंक खाते से जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई आपको पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करता है, तो तुरंत 1930 या 112 पर रिपोर्ट करें।उन्होने छात्राओ को महिला अपराधो से बचाव पर जागरूक करते हुये उनके अधिकारो के बारे में बताया।एसीपी रजनीश वर्मा ने कोडरा रायपुर गांव में महिला व बच्चो को साइबर अपराधो व आनलाइन गेमिंग से होने वाले खतरो के बारे में बताकर जागरूक किया।वही महिलाओ को महिला सशक्तिकरण अभियान से जुड़ी जानकारी देते हुये उनके अधिकारो के बारे में बताया।एसीपी ने लोगो से नवरात्रि व रामलील कार्यक्रमो के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की।
मऊ में एसीपी ने पुलिस फोर्स संग पैदल गश्त कर अपराधियो का कराया सत्यापन
अपराध नियंत्रण के लिये लखनऊ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त
निरीक्षक रामबाबू सिंह ने भारी पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ सोमवार की शाम मोहनलालगंज कोतवाली के
मऊ गांव की गालियों में पैदल गश्त कर सक्रिय अपराधियो, हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधियो के घरो व मोहल्लो में पहुंचकर उनकी गतिविधियां चेक करते हुये सत्यापन कराने के साथ ही अपराध से दूर रहने की हिदायत दी।गांव की गलियो में गश्त के दौरान एसीपी ने महिलाओ व बच्चो समेत ग्रामीणो से वार्ता कर उन्हे साइबर अपराधो व आनलाइन गेमिंग फ्राड से बचने को जागरूक भी किया।एसीपी ने पैदल गश्त के दौरान शराबो की दुकाने चेक करते हुये सैल्समैनो को खुले में शराब ना पिलाये जाने की हिदायत दी।इस दौरान ड्रोन कैमरो को उड़ाकर निगरानी भी की गयी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया आपरेशन प्रहार अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक प्रवृति पर रोक लगाना,समाज में शांति व सुरक्षा का वातावरण बनाना,पूर्व अपराधियों एवं असामजिक तत्वो के नेटवर्क को तोड़ना,जनसामान्य में विश्वास और पुलिस की सक्रियता का सदेंश देना व अपराधियो के खिलाफ निवारक कार्यवाही कर उन्हे भविष्य में अपराध से दूर रहने के लिये प्रेरित करना है।एसीपी ने कहा मोहनलालगंज पुलिस समाज की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये सतत प्रयासरत है,आपरेशन प्रहार अभियान से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ साथ जनता में विश्वास पैदा करना प्राथमिकता है।चौकी इंचार्ज अतुल सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियो ने निकाली बाइक रैली
-दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय से डीसीपी व एडीसीपी ने हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियो की बाइक रैली को किया रवाना
शारदीय नवरात्र पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज़-5.0 का शुभारंभ सोमवार
को दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय से हुआ। महिला पुलिसकर्मियों की इस बाइक रैली को डीसीपी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।महिला पुलिस कर्मियों की जागरूकता बाइक रैली में दक्षिणी जोन के सभी थानों की गठित एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बालिकाओं और महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।उन्हें हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और जनपद के प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गई।स्वच्छता को लेकर छात्र-छात्राओ को किया जागरूक
(नगर विकास निदेशालय व नगर पंचायत की सयुंक्त टीमो ने मोहनलालगंज कस्बे में दो कालेजो के छात्र-छात्राओ को किया जागरूक)
मोहनलालगंज।नगर विकास निदेशालय व मोहनलालगंज नगर पंचायत की संयुक्त टीमो ने सोमवार को कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज व काशीश्वर कॉलेज में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा घर से निकलने वाले कूड़े को समय से नगर पंचायत की गाड़ी को सौंपने की अपील की गई।
नगर पंचायत के सुपरवाइजर राजेश शुक्ला ने बताया कि नगर विकास निदेशालय से आए आकाश की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दोनों कॉलेजों में छात्रों को स्वच्छता के महत्व को समझाया। इस दौरान बताया गया कि हर घर में दो रंगों के डस्टबिन एक गीले कूड़े के लिए और दूसरा सूखे कूड़े के लिए रखे जाएं, जिससे कूड़े के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल सके।सुपर वाइजर राजेश शुक्ला ने छात्रों से अपील की कि वे न केवल स्वयं इस व्यवस्था का पालन करें, बल्कि अपने घरों और आस-पड़ोस में भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता सत्र के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता के नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
स्वच्छता को लेकर छात्र-छात्राओ को किया जागरूक,नगर विकास निदेशालय व नगर पंचायत की सयुंक्त टीमो ने मोहनलालगंज कस्बे में दो कालेजो के छात्र-छात्राओ को किया जागरूक
नगर विकास निदेशालय व मोहनलालगंज नगर पंचायत की संयुक्त टीमो ने सोमवार को कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज व काशीश्वर कॉलेज में
पहुंचकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा घर से निकलने वाले कूड़े को समय से नगर पंचायत की गाड़ी को सौंपने की अपील की गई।
नगर पंचायत के सुपरवाइजर राजेश शुक्ला ने बताया कि नगर विकास निदेशालय से आए आकाश की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दोनों कॉलेजों में छात्रों को स्वच्छता के महत्व को समझाया। इस दौरान बताया गया कि हर घर में दो रंगों के डस्टबिन एक गीले कूड़े के लिए और दूसरा सूखे कूड़े के लिए रखे जाएं, जिससे कूड़े के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल सके।सुपर वाइजर राजेश शुक्ला ने छात्रों से अपील की कि वे न केवल स्वयं इस व्यवस्था का पालन करें, बल्कि अपने घरों और आस-पड़ोस में भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता सत्र के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता के नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
