LUCKNOW:निजीकरण का टेंडर होते ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने चेतावनी दी है कि यदि जोर जबरदस्ती करके निजीकरण का टेंडर निकाला गया तो टेंडर निकलते ही बिजली कर्मी समस्त जनपदों में सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारंभ कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी। निजीकरण के विरोध में लगातार चल रहे आंदोलन के 300 दिन पूरा होने पर आज बिजली कर्मियों ने प्रदेश के समस्त जनपदों में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सामूहिक जेल भरो सत्याग्रह प्रारम्भ करने का संकल्प लिया।
राजधानी लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उप्र के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज शक्ति भवन मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कहा कि बिजली कर्मी घाटे के झूठे आंकड़े,दमन और उत्पीड़न के नाम पर किसी भी स्थिति में निजीकरण की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह विदित हुआ है कि पॉवर कारपोरेशन प्रबन्धन और आल इंडिया डिस्कॉम एसोशिएशन के बीच यह तय हुआ है कि टेंडर की पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाय। इसके अंतर्गत पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के पांच निगम बनाकर पांच अलग अलग टेंडर निकाले जाएंगे जिनमें एक लिंक दी जाएगी। लिंक तभी खुलेगी जब टेंडर डालने वाली निजी कंपनी पांच लाख रुपए का भुगतान करें साथ में यह शपथ पत्र भी देना होगा की लिंक खुलने के बाद आरएफपी डॉक्यूमेंट को कोई कंपनी सार्वजनिक नहीं करेगी।संघर्ष समिति ने कहा कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोशिएशन की निजी घरानों के साथ नियमित मुलाकात हो रही है और डिस्कॉम एसोशिएशन निजीकरण के मामले में बिचौलिए की भूमिका का निर्वाह कर रही है। ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोशिएशन के बीच में आ जाने के बाद से निजीकरण के मामले में लेन देन की चर्चा भी है।
संघर्ष समिति ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।ऐसे में टेंडर की पूरी प्रक्रिया और आरएफपी डॉक्यूमेंट को गोपनीय रखना बहुत गंभीर बात है और इस तरह सारी प्रक्रिया में ही भ्रष्टाचार की बू आ रही है।संघर्ष समिति ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो संभवतरू यह देश के इतिहास में पहली बार होगा की लाखों करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों को इतने गुपचुप ढंग से बेचा जा रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि आरएफपी डॉक्यूमेंट को छिपाना बहुत ही गंभीर मामला है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विगत 28 नवंबर से लगातार चल रहे आंदोलन के आज 300 दिन पूरे होने पर बिजली कर्मियों,संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने प्रदेश के समस्त जनपदों में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर संकल्प लिया कि वे किसानों और उपभोक्ताओं को साथ लेकर निजीकरण के विरोध में अपना आन्दोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता। राजधानी लखनऊ में हुई विरोध सभा को शैलेन्द्र दुबे, जितेंद्र सिंह गुर्जर, अजय कुमार, बलबीर सिंह यादव, महेन्द्र राय, पी के दीक्षित, सुहेल आबिद,श्री चन्द ,दीपक चक्रवर्ती, मोहम्मद इलियास , प्रेम नाथ राय, सरजू त्रिवेदी ने मुख्यतया सम्बोधित किया।

रामकथा हमें दायित्व सीखती है-भव्यशंकर

बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर आलमबाग कैलाशपुरी में आयोजित नवदिवसीय श्री रामकथा के प्रथम दिवस में कथा वाचक पं. भव्य शंकर अवस्थी ने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारम्भ किया। आचार्य ने बताया कि श्री रामकथा हमें जीवन में क्या करना है ये सीख देती है। हमारा समाज, परिवार, के प्रति क्या दायित्व है, इसका ज्ञान कराती है, तथा जो इस संसार रूपी सागर से पार जाना चाहते हैं, श्री रामकथा उनके लिए सुदृढ़ नौका के समान है।उन्होंने कहा कि रामकथा में मानव धर्म का अर्थ है मानवतावादी सिद्धांत जिसमें दूसरों के प्रति प्रेम, करुणा, सत्य, सेवा, और सहानुभूति का भाव शामिल है। यह किसी विशेष धार्मिक संप्रदाय से जुड़ा न होकर, सभी मनुष्य जाति का एक साझा आचरण है जो व्यक्ति को सही रास्ते पर चलने और समाज के लिए हितैषी बनने की प्रेरणा देता है। यह एक ऐसा धर्म है जो मानवीय गुणों पर आधारित है और जिसके पालन से सभी को सुख-शांति मिलती है।

आरएम बरेली के खिलाफ मंत्री ने एमडी को लिखा पत्र

क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बरेली क्षेत्र दीपक चौधरी के भ्रष्टाचार में लिप्त एवं मनमाने ढंग से कार्य करने के मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर डा. अरुण कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने प्रबंध निदेश सड़क परिवहन निगम का उक्त के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि इन्ही के कारण पहले भी एक मामले में एमडी को न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा था।
क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन बरेली क्षेत्र दीपक चौधरी के भ्रष्टाचार में लिप्त एवं मनमाने ढंग से कार्य करने सम्बंधी प्राप्त का हवाला देते हुए मंत्री ने लिखा कि देशपाल, बुकिंग लिपिक बरेली क्षेत्र का चोरी की मोटरसाइकिल चलाने के सम्बन्ध में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है परन्तु क्षेत्रीय प्रबंधक ने निजी वित्तीय लाभ लेकर विभागीय कार्यवाही में उक्त कर्मचारी के प्रकरण का निस्तारण बिना दंड दिये,बिना न्यायालय की कार्यवाही का संज्ञान लिये कर दिया एवं दंडित,आरोपित कर्मचारियों को सहायक यातायात निरीक्षक बना दिया जो घोर भ्रष्टाचार का सूचक है। इनके विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा भी कार्यवाही की गई है। अतः मैं कहना चाहूँगा कि उपरोक्त दीपक चौधरी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाये। शिकायतो ंमें कहा गया है कि
उक्त के सम्बन्ध में बरेली के दैनिक समाचार पत्रों में भी निरन्तर प्रकाशन हो रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। देशपाल, बुकिंग लिपिक बरेली को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के द्वारा इनके कार्यालय में एक बाबू को रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया गया था जिसमें इनकी संलिप्तता की जांच वर्तमान में गतिशील है। आरएम द्वाराकई दंडित, आरोपित कर्मचारियों से सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर कार्य लिया गया है।सेवा प्रबन्धक धनजी राम के विरूद्ध जिस प्रकरण में कार्यवाही की गई उस प्रकरण में कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ही थे मगर उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है।कुछ दिन पूर्व भी बरेली क्षेत्र एक और प्रकरण न्यायालय तक पहुँचा था जहां न्यायालय द्वारा एमडी को तलब किया गया था, यह एक अन्य प्रकरण और प्रकाश में आया है।

कृषि वाहन चालक संघ का चुनाव 5 अक्टूबर को होगा

राजकीय वाहन चालक संघ कष्षि विभाग का चुनाव पूर्व प्रक्रिया और निर्वाचन अधिकारी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में होगा। इस आशय का निर्णय आज संघ के पदाधिकारियों और महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिया गया। इस आम सभा की अध्यक्षता राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी और संचालन गोपीचन्द्र यादव ने किया।
कृषि विभाग चालक संघ की आमसभा कृषि मुख्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 25 को अधिवेशन,चुनाव की अनुमति पत्र जारी किये जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव पूर्व नामांकन प्रक्रिया एवं तय चुनाव अधिकारी घर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। खास बॉत यह कि यह पूरी चुनाव प्रक्रिया महासंघ के पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण मे सम्पन्न कराई जाएगी। इस आम सभा में महासंघ के महामंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, चालक संघ वन विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, विभागीय चालको में अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, राम लखन, सूरज कुमार,रविन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब यादव, गिरिश पाण्डेय,राजेश कुमार सहित मुख्यालय के 95 प्रतिशत चालक मौजूद रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *