मोहनलालगंज:शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण,आरोपी गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीजीआई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने तहरीर देते हुये बताया था तीन साल पहले वो मोहनलालगंज के एक कालेज में पढती थी तभी रास्ते में बहाने से युवक गौरव निवासी शिवढरा थाना मोहनलालगंज मिलता था ओर बातचीत करता था।जिसके बाद नजदीकिया बढी तो वो उसे स्कूल खुलने व छुट्टी होने बाइक से लाने व ले जाने लगा।इस दौरान युवक ने उसे बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

बालिग होने पर शादी का दबाब बनाया तो युवक व उसके परिजनो ने मना कर दिया।पीड़िता के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था।गुरूवार को चौकी इंचार्ज अरूण कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर,चालक की मौत

-पीड़ित पत्नी ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप,कहा समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी पति की जान, सीएमओ व स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत सीएमओ और स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।हरदोई जनपद के रेलवेगंज निवासी आशुतोष मिश्रा (38 वर्ष) अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के साथ लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। पत्नी के अनुसार आशुतोष निजी वाहन चालक का कार्य करते थे। बुधवार रात वह पड़ोसी की कार से उनके रिश्तेदार को छोड़ने रायबरेली गए थे। गुरुवार सुबह वापस लौटते समय लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुलवरिया मोड़ के पास उनकी कार में पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने घायल आशुतोष को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर-दो भेजा। परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण आशुतोष की मौत हो गई।मृतक की पत्नी नीलम मिश्रा ने बताया कि जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं तो उनके पति स्ट्रेचर पर पड़े हुए थे और उनका उपचार शुरू नहीं किया गया था। उनका कहना है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उनके पति की जान बच सकती थी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत सीएमओ एवं स्वास्थ्य मंत्री से कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *