-नामी गिरामी माफियाओं को चटाया धूल, एसटीएफ को भी दिलाई अनेको उपलब्धियां
-एसटीएफ चीफ नें सम्मान से किया विदा,सराहनीय रहा कार्यकाल
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के कई माफियाओं को धूल चटाने वाले यूपी एसटीएफ पुलिस उपमहानिरीक्षक कुलदीप नारायण आज अपनी अधिवर्षता आयु
पूरी कर सेवा निवृत हो गये। इस मौके पर एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें उन्हें विभाग से सम्मान पूर्वक विदा किया। विदाई समारोह में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई। यू तो आईपीएस अफसर कुलदीप नारायण मूल रूप से जनपद सुलतानपुर के निवासी हैं। वर्ष 1965 में इनका जन्म हुआ तथा इनकी शिक्षा दिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई। यह उत्त्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीण कर 09 जनवरी 1994 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त हुये। प्रशीक्षणोपरान्त यह पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जनपद जालौन, फैजाबाद, संतकबीर नगर, देवरिया, गाजियाबाद, बाराबंकी सीतापुर जनपदों में नियुक्त रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। तदोपरान्त प्रोन्नति प्राप्त करते हुये इन्होनें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद वाराणसी, सिद्वार्थनगर, बाराबंकी, फैजाबाद, मुरादाबाद एवं झांसी में नियुक्त रहे। जनपद झाँसी में नियुक्ति के दौरान ही 22 अगस्त 2018 को इन्हें पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली और उसके बाद इन्हें सेनानायक, 33पी०ए०सी झाँसी के पद पर नियुक्त किया गया। 22 जून 2019 को इन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० पद पर नियुक्त किया गया तदोरान्त 01 जनवरी 2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया।यूपी एस०टी०एफ० में नियुक्ति के दौरान संगठित अपराधियों के विरूद्ध एस०टी०एफ० द्वारा किये गये विभिन्न आपरेशनों में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।इन्होने एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों को कुशल मार्गदर्शन प्रदान करते हुये महत्वपूर्ण उपलब्धियों प्राप्त की गयी।

पूरी कर सेवा निवृत हो गये। इस मौके पर एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें उन्हें विभाग से सम्मान पूर्वक विदा किया। विदाई समारोह में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई। यू तो आईपीएस अफसर कुलदीप नारायण मूल रूप से जनपद सुलतानपुर के निवासी हैं। वर्ष 1965 में इनका जन्म हुआ तथा इनकी शिक्षा दिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई। यह उत्त्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीण कर 09 जनवरी 1994 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त हुये। प्रशीक्षणोपरान्त यह पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जनपद जालौन, फैजाबाद, संतकबीर नगर, देवरिया, गाजियाबाद, बाराबंकी सीतापुर जनपदों में नियुक्त रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। तदोपरान्त प्रोन्नति प्राप्त करते हुये इन्होनें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद वाराणसी, सिद्वार्थनगर, बाराबंकी, फैजाबाद, मुरादाबाद एवं झांसी में नियुक्त रहे। जनपद झाँसी में नियुक्ति के दौरान ही 22 अगस्त 2018 को इन्हें पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली और उसके बाद इन्हें सेनानायक, 33पी०ए०सी झाँसी के पद पर नियुक्त किया गया। 22 जून 2019 को इन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० पद पर नियुक्त किया गया तदोरान्त 01 जनवरी 2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया।यूपी एस०टी०एफ० में नियुक्ति के दौरान संगठित अपराधियों के विरूद्ध एस०टी०एफ० द्वारा किये गये विभिन्न आपरेशनों में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।इन्होने एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों को कुशल मार्गदर्शन प्रदान करते हुये महत्वपूर्ण उपलब्धियों प्राप्त की गयी।उपलब्धियां से भरा रहा कुलदीप नारायण का कार्यकाल
22 अक्तूबर 2019 को जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी बबलू उर्फ पतला छैमार की मुठभेड़ में मृत्यु।01 जनवरी 2020 को रणदीप भाटी / अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर एवं 01 लाख रूपये का इनामी अपराधी मनोज उर्फ राहुल की एक साहसिक मुठभेड़ में गिरफतारी।2 जुलाई 2020 को जनपद अलीगढ़ के थाना क्षेत्र टप्पल में एक साहसिक मुठभेड़ में एक्सल गैंग के कुख्यात/इनामी लूट, डकैती का कुख्यात अपराधी बबलू उर्फ गंजा की इलाज के दौरान मृत्यु।थाना चौबेपुर जनपद कानपुर क्षेत्र में 02/03 जुलाई 2020 की रात्रि में चर्चित नृशंस हत्याकाण्ड में शामिल अभियुक्त कार्तिकेय उर्फ प्रभात की फरीदाबाद से कानपुर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर ले जाते समय पुलिस से पिस्टल छीन कर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये भागने के प्रयास के दौरान एक साहसिक मुठभेड़ में अभियुक्त की मृत्यु ।एक्सल गैंग के एक अन्य कुख्यात अपराधी अनिल उर्फ अमित उर्फ जूथरा की 26 अक्तूबर 2020 को एक साहसिक मुठभेड़ में मृत्यु।जनपद मथुरा में डा० विकल्प अग्रवाल की फिरौती हेतु अपरण की घटना में अपहरणकर्ता मास्टर माइन्ड 1 लाख का इनमी मुख्यात अपराधी अनूप पुत्र जगदीश की गिरफ्तारी।एक्सल गैंग के एक अन्य कुख्यात 2 लाख का इनामी अपराधी अजय उर्फ कालिया की दिनांक 7-7-2021 को जनपद गौतमबुद्धनगर में एक साहसिकमुठभेड़ में मुत्यु।पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सकिय कुख्यात 1 लाख रूपये का इनामी कपिल की दिनांक-01-01-2023 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में एक साहसिक मुठभेड़ में मृत्यु। जनपद गोण्डा के पाँच हत्याओं सहित डकैती, लूट में फरार 1 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी साहबसिंह की एक साहसिक मुठभेड़ में मृत्यु, हत्या, लूट, रंगदारी वसूलनें वाले कुख्यात अपराधी अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना की 04 मई 2023 को एक साहसिक मुठभेड में मृत्यु।बिहार प्राप्त का कुख्यात अपराधी 2 लाख का इनामी निलेष कुमार की 05 जून 2024 को एक साहसिक मुठभेड़ में जनपद मुजज्फरनगर में मृत्यु ।हत्या, लूट का कुख्यात अपराधी 1 लाख इनामिया जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी झंकज्जर हरियाणा प्राप्त की जनपद मैनपुरी में दिनांक-29-4-2025 को एक साहसिक मुठभेड़ में मृत्यु, लॉरेंस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य दो वर्षों से पैरोल पर फरार चल रहा 1 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र मुरली सिंह निवासी पहाड़पुर थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस की मुठभेड़ में मृत्यु हुई।इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र के तस्करों तथा विभिन्न परीक्षाओं में शामिल साल्वर गैंगों, इनामियों अपराधियों की गिरफ्तारी में इनके द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिये गये।
राष्ट्रपति पदक से भी किया जा चुका सम्मानित
यही नही पुलिस औऱ एस०टी०एफ० में इनके द्वारा दिये गये सराहनीय योगदान के फलस्वरूप वर्ष 1018 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक एवं स्वतंत्रा दिवस 2025 को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया। इसी कम में 15 अगस्त 2019 को पुलिस महानिदेश का प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर”, 15 अगस्त 2021 को पुलिस महानिदेश का प्रशंसा चिन्ह ‘गोल्ड’ प्रदान किया गया है।
