LUCKNOW:झूंठी शिकायते कर रंगदारी वसूलने व खबरें छापने वाले तीन गिरफ्तार

-गिरोह चलाकर हो रहा था गोरखधंधा, अपने ही कार्यालय से एसटीएफ नें की गिरफ्तारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।एन०सी०आर० इलाके के गाजियाबाद औऱ गौतमबुद्धनगर में उद्यमियों के विरूद्ध झूठी शिकायते करके रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन लोगो को यूपी एसटीएफ नें सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने ही कार्यालय से गिरफ्तार किया है।खुद के कार्यालय में हुईं यह गिरफ्तारी खूब चर्चा का विषय बनी हुईं है।

पकड़े गये अंकुर गुप्ता पुत्र स्व० जयभगवान गुप्ता निवासी 49 ब्रजमोहन लेन, दरियागंज, दिल्ली व हरनाम धवन पुत्र नरेन्द्र धवन निवासी एल-233 शास्त्रीनगर, थाना सरोय रोहिला, दिल्ली व नरेन्द्र धवन पुत्र स्व० घनश्याम लाल निवासी एल-233 शास्त्रीनगर, थाना सरोय रोहिला, दिल्ली के पास से एसटीएफ नें चार मोबाइल फोन 62720 रूपये नकद व एक डालर अमेरिकी औऱ एक फर्जी आधार कार्ड औऱ 17 डाक रसीदें बरामद की है। यूपी एसटीएफ के मुताबिक एसटीएफ नोएडा की टीम नें पकड़े गये थाना क्षेत्र सराय रोहिया दिल्ली से अंकुर गुप्ता एवं इनके साथी हरनाम धवन तथा नरेन्द्र धवन को पूछताछ के लिए एस०टी०एफ० फील्ड यूनिट गौतमबुद्धनगर के कार्यालय में लाया गया। तीनों व्यक्तियों से इन्दिरापुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पूछताछ कर इनके विरूद्ध अपराधिक कृत्य के साक्ष्य मिलने पर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के मुताबिक अंकुर गुप्ता ने करीब 52 साल है और वह कक्षा 12 पास है। उसकी दरियागंज में कपडे की दुकान थी। दुकान पर लिए गये लोन अदा नही करने के कारण बैंक की कार्यवाही के दौरान अंकुर गुप्ता विभिन्न विभागों में शिकायतें करने लगा, जिससे उसको यह समझ आ गया कि किसी भी व्यक्ति को परेशान करने के लिए उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर देने से वह अपने बचाव में कुछ रकम शिकायतकर्ता को दे देता है।इसके बाद अंकुर गुप्ता ने दिल्ली एवं एनसीआर के उद्यमियों एवं बिल्डरों की झूठी शिकायते ई०डी०, सीबीआई, इन्कम टैक्स, विकास प्राधिकरण, ई०ओ०डब्लू० आदि विभागों में करना प्रारम्भ कर दिया। ऐसे में उद्यमी अपनी छवि को बचाने के लिए उसको कुछ धन दे देते थे। इस प्रकार के अवैध कार्यों को औऱ विस्तृत रूप देने के लिए अंकुर गुप्ता ने अपने साथ दिल्ली के फ्रीलॉन्सर एंव छोटे समाचार पत्रों के पत्रकारों को भी लालच देकर अपने साथ मिला लिया।

सैकड़ों की संख्या में खरीदारों को हुआ आर्थिक नुकसान

दिल्ली अपटूडेट नाम से दिल्ली में स्थानीय खबरें प्रचारित करने वाले यू-ट्यूब चैनल एंव दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित करने वाले पत्रकार नरेन्द्र धवन एवं उसके पुत्र हरनाम धवन को तथा कुछ अन्य को भी अपने सिंडीकेट में शामिल कर लिया, अब इनके द्वारा झूठी शिकायतों पर खबरे भी प्रकाशित की जाने  लगी, जिससे उद्यमियों को अपनी छवि खराब होने का भय उत्पन्न होता था एंव वह इनकी शर्तों पर रंगदारी देने के लिए मजबूर हो जाते थे। इनके द्वारा कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट को लेकर इसी प्रकार शिकायतें की गई, जिसके कारण बिल्डर का प्रोजेक्ट पूरा होने में अनावश्यक रूप से देरी हुई एंव सैकड़ों की संख्या में खरीदारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ घर मिलने में भी देरी होती थी। जिससे बिल्डर की साख पर बुरा असर पड़ता था।

आरोपियों के टारगेट पर थे कई बिल्डर, अनर्गल शिकायत पर प्रसारित की जा रही थी खबरे 

एसटीएफ के मुताबिक वर्तमान में आरोपियों के टारगेट पर करोलबाग में यूनिटी ग्रुप द्वारा बनाये जा रहें द अमरल्स गाजियाबाद इन्द्रापुरम में शिप्रा एंव साया बिल्डर तथा इन्दिरापुरम के ही हारमनी बिल्डर छपरोला ग्रेटर नोएडा के केशवकुंज प्रोजेक्ट मे थे, जिनके विरूद्व पकड़े गये आरोपियों नें जी०डी०ए०, रेरा, ई०डी०, ई०ओ०डब्लू, सी०बी०आई०, जी०एस०टी०, इन्कम टैक्स आदि विभागों में उनके खिलाफ अनर्गल शिकायते बनाकर ऐसी शिकायतों के आधार पर खबरे प्रसारित की जा रही हैं तथा इनके द्वारा ऐसे उद्यमियों से रंगदारी मांगी जा रही है। इसके अलावा भी कुछ व्यक्तिगत मकानों एवं दुकानों के विरूद्ध भी शिकायतें करके उनके स्वामियों से धन की वसूली की गयी है।

एसटीएफ गिरोह के सदस्यों से पीडित व्यक्तियों की कर रही जानकारी एकत्र 

एसटीएफ के मुताबिक गिरोह के सदस्यों से पीडित व्यक्तियों की जानकारियों एकत्र की जा रही है जिनकी शिकायतों को जॉच में शामिल किया जाएगा। यह भी पता चला है कि आरोपी हरनाम धवन वर्ष 2021 में बसन्त कुंज दिल्ली से मु०अ०स० 49/21 धारा 376 आईपीसी के मुकदमे में जेल जा चुका है।पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद में धारा 308(5), 351(2), 61(2), 318(2), 336(3), 338, 340 (2) बी०एन० एस० का मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *