- REPORT BY:K.K. VARMA
- EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS
नारी न्याय आंदोलन, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
लखनऊ,13 अगस्त 2024 । अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर यूपी महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की
महिला पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने आज अपनी अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में ‘‘नारी न्याय आंदोलन’’ के तहत शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित किया गया जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया और तो और उसमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की अनदेखी की गई। हम मांग करते हैं कि महिलाओं के लिए जो आरक्षण पारित किया गया जिसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को समायोजित करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
इस मौके पर महिला अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचारों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी जघन्य घटनायें हो रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर विफल साबित हो चुकी है।उन्होंने प्रदेश सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये जाने की बात कही।ममता चौधरी ने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है आटा, चावल, दूध, सब्जी सरसों का तेल इत्यादि आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
ममता चौधरी ने कहा कि 29 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के अनुक्रम में आज लखनऊ में भी मांगों को लेकर महिला कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। धरने से पूर्व, धरने में शामिल होने आ रही महिलाओं को जगह-जगह रोका गया, इतना ही नहीं धरने में शामिल होने आ रही कई महिलाओं को रास्ते में पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया। लोकतंत्र में इस बात की आजादी होती है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करें परन्तु योगी सरकार लोकतांत्रिक हकों को कुचल देना चाहती है, मगर महिला कांग्रेस प्रतिबद्ध है अपनी बहनों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से महिलाएं शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही थीं जब पुलिस ने उनसे बल का प्रयोग किया, जिस दौरान कई महिलाओं के साथ बहुत अभद्र व्यवहार भी हुआ। आक्रोशित महिलाएं यथा स्थान धरने पर बैठ गई और योगी सरकार, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारा लगाने लगी जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर अस्थाई जेल इको गार्डेन ले जाया गया तकरीबन 3 घंटा बाद उन्हें छोड़ा गया।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सिद्धि , अनामिका यादव, डॉ रिचा शर्मा कौशिक, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मेहताब जायसी, ऊरूषा राणा, रमा कश्यप, मीना रावत, सुषमा मिश्रा सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।
उप मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया तिरंगा, ली सेल्फी
को अपने सरकारी आवास -7 कालिदास मार्ग पर फहरायाऔर तिरंगे के साथ सेल्फी भी लिया।इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान व राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र प्रेम की भावना और अधिक बलवती होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की, कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर तिरंगा फहरायें व देश प्रेम की भावना को और अधिक प्रबल बनायें।हर घर तिरंगा अभियान से बलवती होगी देशप्रेम की भावना,पंचायत भवनों में कराये तिरंगा लाइटिंग -ओम प्रकाश
इसे सफल बनाये। हर घर तिरंगा अभियान से देश-भक्ति की भावनायें बलवती होगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों आदि पर तिरंगा फहरायें और सेल्फी लेकर शेयर भी करें।पंचायतीराज मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवर,तालाब एवं पंचायत के भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने पर राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायें। तिरंगा यात्रा भी निकाली जाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारी प्रतियोगिता आयोजित कराने के साथ ही वृक्षारोपरण कार्यक्रम भी आयोजित करायें। प्रत्येक अमृत सरोवर पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।पंचायतीराज मंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायत भवनों पर तिरंगा लाइटिंग कराई जाए और पंचायत भवनों को साफ-सुथरा रखें। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान की भी चर्चा की जाये। हमारा तिरंगा हमारा राष्ट्रीय प्रतीक है इससे जुड़े प्रसंगों को सुनाया जाये।पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा , समयबद्ध तरीके से दी जाये छात्रवृत्ति-कश्यप
जारी किए। उन्होंने पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति प्रदान करने और शादी अनुदान योजना के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।मंत्री कश्यप ने निर्देश दिए कि विभागों के रिक्त पदों को शीघ्रता से भरने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिन पदों पर अन्य विभागों के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं, उन मामलों में पत्राचार कर नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। बैठक में मंत्री ने पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उच्च मानकों वाली संस्थाओं के चयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं द्वारा रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त करने के आंकड़े तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि योजना की प्रभावशीलता का सही आकलन किया जा सके।दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए मंत्री कश्यप ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, शादी प्रोत्साहन, दुकान निर्माण, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण जैसी योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन के लिए संचालित स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल दिया ताकि दिव्यांगजन रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। मंत्री ने विशेष रोजगार मेलों के आयोजन की भी बात कही, जिसके लिए राज्य निधि का उपयोग किया जाएगा।राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का करें निर्वहन -जयवीर
लक्ष्य सामने रखते हुए अपने दायित्वों का राष्ट्रहित में उपयोग करें ताकि भारत एक विकसित देश बन सके। अपने सामर्थ्य एवं संसाधन से प्रकृति को जोड़ते हुए भारत को पुनः सोने की चिड़िया और विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें। शहीदों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुर्बानी दी थी। प्रकृति के साथ सहअस्तित्व बनाये रखते हुए भावी पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प लें, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जयवीर सिंह आज राज्य संग्रहालय लखनऊ के परिसर में प्राकृतिक विज्ञान भवन में जिला स्तरीय, चित्रकला, फेस पेन्टिंग, फैंसी ड्रेस एवं भाषा प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने पुरस्कृत छात्रों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ये मेधावी बच्चे आगे चलकर देश के निर्माण में अपना श्रेष्ठतम योगदान देंगे। उन्होंने उनके अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने संग्रहालय में जैवविविधता की गैलरी एक व दो तथा तीन का निरीक्षण किया और निदेशक संग्रहालय को निर्देश दिय कि हर सप्ताह किसी एक स्कूल के बच्चों को निःशुल्क भ्रमण कराने की व्यवस्था करें।इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 01 से 05 तक विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किये। इसमें हुमायरा फातिमा, बाल निकुंज इण्टर कालेज, लखनऊ के कक्षा-5 की छात्रा को द्वितीय तथा इसी संस्था के शैल कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। उमंग चौरसिया कक्षा-08 को द्वितीय पुरस्कार, माही कश्यप एमिकस एकेडमी को तृतीय, खुशी गौतम को द्वितीय तथा अंशू रावत को प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। सुरभि, नरही कक्षा-10, वीरेन्द्र कक्षा-10 को द्वितीय तथा अनन्या मौर्या को प्रथम पुरस्कार दिया गया।इस कार्यक्रम को संयुक्त सचिव संस्कृति उम द्विवेदी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ पद्म शेखर, पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह एवं निदेशक संग्रहालय सृष्टि धवन ने सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय धरोहरों को संरक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मिनाक्षी खेमका ने किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के 600 छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक व राज्य संग्रहालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूदथे।ऊर्जा मंत्री 14 एवं 15 अगस्त को आजमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
14 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे आजमगढ़ के हरबंशपुर पहुंचकर वहां स्थित मिशन अस्पताल एवं कॉलेज हरबंशपुर के हाल में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे। अपरान्ह 2 बजे आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र हाल में प्रदर्शित की गई विभाजन की विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और मौन श्रद्धांजलि में सहभागिता के साथ हर घर तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ भी करेंगे। शाम 4 बजे आजमगढ़ के लालगंज स्थित शगुन मैरिज हॉल में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे।नगर विकास मंत्री 15 अगस्त को आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8:55 बजे ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता के साथ शहीदों के परिजनों और अन्य विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी करेंगे। 15 अगस्त को ही पूर्वान्ह 11 बजे आजमगढ़ के नरौली चौराहा पहुंचकर विद्यालयों द्वारा तैयार की गई झांकी का अवलोकन भी करेंगे।रक्षाबंधन पर महिलाओं को नगरीय बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा,प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों उपलब्ध होगी सुविधा
अल्पसंख्यक राज्यमंत्री के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से हजरतगंज तक निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा
भूपेंद्र चौधरी दुखी
मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर – संजय निषाद
अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। यूपी को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और मछुआ समुदाय का सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत विभिन्नपरियोजनाओं, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना तथा सहकारी समितियो के गठन की समीक्षा की।डॉ निषाद ने कहा कि मत्स्य पालक कल्याण कोष की धनराशि का मछुआ पालकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, पोखरों की संख्या में वृद्धि की जाय। मत्स्य मोबाइल बिक्री केन्द्रो एवं मत्स्य दुकानों की संख्या में वृद्धि की जाये। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने में मत्स्य विभाग द्वारा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाय।निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2024-25 के तहत अब तक 2604 आवेदन प्राप्त हुए है। योजना की समीक्षा करते हुए मत्स्य विकास मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसका जिला स्तरीय चयन समिति से पात्र आवेदकों के चयन एवं रैंडमाइज्ड सूची पोर्टल पर अपलोड करते हुए निदेशालय को समय से प्रेषित किया जाए। जिससे पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।विधानसभा के द्वितीय सत्र का सत्रावसान
अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन
कई दलों के नेताओं ने ज्वाइन किया रालोद
समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निरन्तर संगठन विस्तार कर रहा है। बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली जैसे प्रदेशों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को घोषित कर दिया गया है। आगामी उपचुनाव में एनडीए की विजय हेतु प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय 16 अगस्त से झांसी से अपना दौरा प्रारम्भ करेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे।इस अवसर पर अभिषेक राज, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस अवनीश त्यागी, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा समाजवादी पार्टी, विकास सागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा, बाबूराम प्रजापति पूर्व प्रदेश सचिव, सपा, महक सिंह जाटव प्रदेश सचिव अम्बेडकर वाहिनी सपा, रमेश चंद्र कुशवाहा प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ, इब्ने अली जिला उपाध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड, अनिल प्रजापति पूर्व सभासद, लियाकत अली जिलाध्यक्ष किसान काॅगे्रस लखनऊ, संदीप प्रधान, विनोद प्रजापति, शक्ति प्रताप चौधरी उपाध्यक्ष प्रधान संघ, ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
