- REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
पदों पर नियुक्तियां दी हैं।मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चयन समिति की संस्तुति के बाद संबंधित विभागों ने आवश्यक पत्राचार पूरा कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ अब छह और खिलाड़ी गृह, वन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, बेसिक शिक्षा विभाग में राजपत्रित अधिकारी बनाए गए हैं।चीन के हांगझू में एशियन गेम्स 2023 में देश को पहला एथलेटिक पदक दिलाने के साथ मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट किरण बालियान शाटपुट में महिला वर्ग में देश को पहला पदक दिलाया है। पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेते हुए किरण ने प्रदर्शन को कायम रखते हुए इस प्रतिस्पर्धा में 17.36 मीटर की दूरी नाप कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी नौकरी की मांग की थी तो उनको राजपत्रित अधिकारी बनाया गया है।क्रिकेटर रिंकू सिंह शिक्षा क्षेत्र में भी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली- 2022 के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएसए पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिंकू सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र रसोई गैस एजेंसी में सिलिंडर वितरक के रूप में काम करते थे। रिंकू ने भी शुरू में पिता के इस काम में सहयोग किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें मैदान तक खींचा। उनके बल्ले की ताकत ने उन्हे देशभर में लोकप्रिय बना दिया। रिंकू ने भारत की ओर से टी-20, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भाग लिया। आइपीएल 2025 के मेगा आक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया।
सामाजिक न्याय के पुरोधा व समानता के अग्रदूत थे छत्रपति साहूजी महाराज-केशव
छत्रपति साहूजी को अपनी आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान, शिक्षा व अवसर दिलाने मे अहम भूमिका निभाई।छत्रपति साहूजी महाराज सामाजिक न्याय के पुरोधा तथा समानता के अग्रदूत थे। शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान जैसे विचारों को व्यवहार मे लाकर वह देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत बने।सामाजिक न्याय,समानता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अप्रतिम है।उन्होंने अपना जीवन वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में लगाया जनता दर्शन,जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना, अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्याओं का निराकरण इस प्रकार हो कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु दिशा निर्देश दिये।भाजयुमो का मॉक पार्लियामेंट आज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ,जिलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे डिप्टी सीएम और पदाधिकारी
वे वर्ष में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित करेगा।सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से मॉक पार्लियामेंट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रदेश भर में लाइव प्रसारण होगा। मॉक पार्लियामेंट का 27 जून को युवा मोर्चा प्रदेश के 9 प्रमुख जिलों में आयोजित करेगा । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।इसका सीधा प्रसारण 8 जिलों में किया जाएगा।मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न जिलों में सहभागिता करेंगे। कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ,गाजियाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्रीअरुण सिंह ,मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी , झांसी में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा , अलीगढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल , बरेली में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना , गोरखपुर में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर किए गए हमले की 50वीं बरसी पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उस काले अध्याय की सच्चाई से अवगत कराना है, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की आजादी एवं संविधानिक मूल्यों को कुचला गया था।कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने बताया कि माध्यम से पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक जनजागरण किया जा रहा है। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने प्रदेश के पदाधिकारियों को लगाया गया है।लखनऊ अमल खटीक प्रयागराज राजेश राजभर , कानपुर अनुभव द्विवेदी, गाजियाबाद सोनू बाल्मीकि, अलीगढ़ रोहित मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नीतिन मित्तल और क्षेत्र के युवा मोर्चा के पदाधिकारी को लगाया गया है।डिप्टी सीएम ने अर्पित किये बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धा सुमन,वंदे मातरम्’ माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम को दर्शाता है -केशव
सर्किट हाउस में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अमर रचयिता युग मनीषी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री मौर्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम, बलिदान और आत्मसम्मान का ऐसा मंत्र है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में महान क्रांतिकारियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया और आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को बलवती बनाता है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को ‘वन्दे मातरम्’ के रूप में राष्ट्रभक्ति का स्वर देकर एकजुट किया तथा उनकी प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का कार्य किया।इस अवसर पर अवधेश गुप्ता , विधायक गुरु प्रसाद मौर्य , निर्मला पासवान, संजय गुप्ता, राजेश शुक्ला , जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जद यू दफ्तर में मनाई गई छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती
अवधारणा को खत्म करने का प्रयास करने वाले, आदर्श नेता और सक्षम शासक, देश में आरक्षण व्यवस्था को पहली बार लागू करने वाले, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं कृषि क्षेत्र में मौलिक योगदान देने वाले,कोल्हापुर की रियासत राज्य के प्रथम महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, डॉ राजेश सिंह,केपीबी सिंह,एचएन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।चुनाव आयोग ने शुरू की 345 आरयूपीपी को सूची से हटाने की कार्यवाही
विवेक जोशी के साथ मिलकर 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों आरयूपीपी को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू की है, जो 2019 से पिछले छह वर्षों में एक भी चुनाव लड़ने की आवश्यक शर्त को पूरा करने में विफल रहे हैं। इन दलों के कार्यालय कहीं भी भौतिक रूप से स्थित नहीं हो सके हैं। ये 345 आरयूपीपी देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।एक जुलाई से शुरू होगा अभ्युदय कोचिंग का नया सत्र,समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
-एससी एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को मिलती है प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग
जुलाई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को समान अवसर सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाती है। इस निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेशभर में 30,000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें सबसे अधिक आवेदन लखनऊ जिले से आए हैं, जहां योजना के अंतर्गत 11 कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। अब तक 25 जिलों में प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। प्रत्येक जिले में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा का आयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की संयुक्त निगरानी में किया गया।इस वर्ष प्रदेश में संचालित162 कोचिंग केंद्रों पर आईएएस, पीसीएस,नीट,जेईई, एनडीए, बैंकिंग, एसएससी और टेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसमें विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों, सिविल सेवा में कार्यरत अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों को भी बतौर फैकल्टी जोड़ा गया है। 2024 में योजना से लाभान्वित हुए छात्रों ने कई अहम परीक्षाओं में सफलता हासिल की थी। इसके अंतर्गत 25,000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें यूपीएससी में 13, यूपीपीएससी के प्रिलिम्स में 300 से ज्यादा, नीट में 100 से ज्यादा, सीआरपीएफ में 5, जेईई में 100 से ज्यादा, यूपी पुलिस में 82 से ज्यादा, बीपीएससी के प्रिलिम्स में 80 से ज्यादा और टीचिंग में 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।मुख्यमंत्री के ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ के लिए सामर्थ्य एवं क्षमता का अधिकतम उपयोग करे पर्यटन विभाग-जयवीर
-पर्यटकों,श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते उनके ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था की जाए
धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सेक्टरों के संसाधनों को अधिकतम गति दे कर इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। पर्यटन विभाग में निवेश एवं रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए तथा कंसल्टेंसी कम्पनी को निर्देश दिए कि पर्यटन सेक्टर का अधिकतम योगदान प्राप्त करने के लिए इससे और बेहतर क्या किया जा सकता है, इस पर भी गम्भीरता से विचार किया जाए।इस बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, विशेष सचिव ईशा प्रिया, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा, पर्यटन सलाकार जेपी सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
