लखनऊ:चीनी हैंडलरों के लिए कार्य करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़

• 02 शातिर ठग  गिरफ्तार, ₹6.32 लाख नकद, 11 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, विदेशी सिम कार्ड, चेकबुक, कैश काउंटिंग मशीन एवं स्कॉर्पियो वाहन बरामद,पूर्व में भी 04 शातिर आरोपी  हो चुके है गिरफ्तार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ :यूपी के आजमगढ़ पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए दो  शातिर आरोपियों  को राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है , जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, विदेशी सिम कार्ड, बैंक से संबंधित दस्तावेज, मोहर तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।पकडे गये अभिषेक गुप्ता शाश्वत अवस्थी , निवासी – संजय गांधी पुरम, फैजाबाद रोड, इंदिरा नगर, लखनऊ के पास से ₹ 6,32,320/- नकद,11 मोबाइल फोन,12 ATM कार्ड (विभिन्न बैंकों के), 09  चेकबुक,02 पासबुक,01 आधार कार्ड,01 कैश काउंटिंग मशीन,01 स्कॉर्पियो वाहन (UP32 QC 8600),01 विदेशी सिम कार्ड (नेपाल देश से जारी सिम), 01  मोहर,साइबर अपराध से संबंधित डिजिटल साक्ष्य (टेलीग्राम ग्रुप, चैट, डेटा) बरामद किया ।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर रिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की अगुआई में आजमगढ़ पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, IP एड्रेस ट्रैकिंग, डिजिटल साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लेखराज मार्केट व जानकीपुरम क्षेत्र में दबिश देकर दोनों  को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत सील कर कब्जे में लिया है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीती  18 सितम्बर को  भूपेन्द्रनाथ यादव  निवासी ग्राम गांगेपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ने  थाना साइबर क्राइम पर लिखित तहरीर दी थी कि उनके पुत्र आर्यन यादव के मोबाइल नम्बर को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहाँ बताया गया कि वे “WOOCOMMERCE” नामक कम्पनी के लिए कार्य करते हैं।इस  कम्पनी की वेबसाइट “WOOAUTOMATTIC.COM” पर प्रोडक्ट की सेल व मार्केट वैल्यू बढ़ाने हेतु प्रोडक्ट को “बूस्ट” करने के नाम पर कार्य कराया जाता है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भूपेन्द्रनाथ यादव के पुत्र को अधिक लाभ का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में कुल बारह लाख चौंसठ हजार दो सौ उन्चास रुपये जमा कराकर ठगी कर ली गई।इसको लेकर  थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़ पर  धारा 318(4), 319(2), 317 BNS व 66C, 66D IT Act का मुक़दमा दर्ज कर  विवेचना प्रारम्भ की गई।बीती 27 अक्टूबर 2025 को थाना साइबर क्राइम टीम  ने इस  मुकदमा की  विवेचना व साइबर ठगी  का  अनावरण करते हुए संलिप्त गिरोह के अन्तर्राज्यीय 04 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया । गुरुवार को  थाना साइबर क्राइम टीम ने  इस मुकदमा से सम्बन्धित  अन्तर्राष्ट्रीय 02 शातिर साइबर अपराधियों को राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र  से पुलिस हिरासत में लिया गया ।

गिरफ्तार अभिषेक गुप्ता व शाश्वत अवस्थी टेलीग्राम आईडी LEE COOPER, SIMBA (A WATSON) व Nobita के माध्यम से चीनी साइबर अपराधियों के संपर्क में रहकर कार्य कर रहे थे,ठगी की धनराशि भारतीय बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी, ATM व चेक के माध्यम से नकद निकासी की जाती थी,निकाली गई राशि को USDT (क्रिप्टो करेंसी) में परिवर्तित कर चीनी हैंडलरों को भेजा जाता था,आरोपी  अभिषेक गुप्ता द्वारा अब तक लगभग कुल 10–15 करोड़ रुपये की धनराशि को USDT (क्रिप्टो करेंसी) में परिवर्तित कर चीनी हैंडलरों को भेजा जा चुका है।खाताधारकों को कमीशन देकर उनके खातों का दुरुपयोग किया जाता था,आरोपियों को  प्रतिशत के आधार पर कमीशन प्राप्त होता था,यह एक संगठित अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क है।अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी  वर्चुअल नंबर, फर्जी सिम टेलीग्राम ग्रुप का प्रयोग करते थे।

आजमगढ़ पुलिस की जनसामान्य से अपील

आजमगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है  कि किसी भी अज्ञात लिंक, APK फाइल, टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर प्राप्त लालचपूर्ण प्रस्तावों से सावधान रहें। साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 या नजदीकी थाना / साइबर क्राइम थाना को दें। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता कमीशन के लालच में इस्तेमाल न करने दें।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *