LUCKNOW:भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोण्डा और वाराणसी इकाई ने घूस लेते तीन को दबोचा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ:भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोण्डा और वाराणसी इकाई ने अलग -अलग स्थानों पर  ट्रैप की कार्रवाई दो लोकसेवकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोण्डा इकाई से अवधेश कुमार निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच ने शिकायत किया है कि विवेचना में  नाम निकालने व जेल न भेजने की एवज में उनसे अवैध धनराशि की मांग की जा रही है ।इस  शिकायत पर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम थाना मोतीपुर मेन गेट के पास स्थित चाय की दुकान से उपनिरीक्षक सुरेशचन्द्र गिरि थाना मोतीपुर बहराइच पुत्र रामाश्रय गिरि निवासी हरिहरपुर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया  है।
पुलिस के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई से  पुष्पा देवी निवासी देवरिया थना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर ने शिकायत किया है कि डेयरी उद्योग हेतु लोन पास कराने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है ,इस  शिकायत पर निरीक्षक  मैनेजर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यालय उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योगबोर्ड गाजीपुर से वरिष्ठ सहायक दीपनारायण सिंह उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड गाजीपुर पुत्र स्व0 रमेशचन्द्र सिंह निवासी कोडरा थाना कासिमाबाद गाजीपुर  व  शहनवाज प्राइवेट वाहन चालक पुत्र स्व0 मु0 सुबहाँन निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली गाजीपुर को 16 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया  है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *