Breaking News

LUCKNOW:अब पचास करोड़ की जमीन पर चला नगर निगम का बुलडोजर,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:PREM SHARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। नगर आयुक्त का सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जोरशोर से चल रहा है।सप्ताह में एक न एक बड़े अवैध कब्जे पर नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। अब नगर निगम की टीम ने पचास करोड़ कीमत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।

नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर आज नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह के  निर्देश पर  अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर के प्रयास से ग्राम हरिहर पुर की गाटा संख्या 636 आदि का संयुक्त सीमांकन कराया गया। जाँच रिपोर्ट में पाये गये अवैध अतिक्रमण को मौके पर नगर निगम के तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय व नायब तहसीलदार नीरज कटियार के नेतत्व में लेखपाल अनूप गुप्ता, सुभाष कौशल व आलोक यादव एवं थाना सुशान्त गोल्फ सिटी द्वारा उपलब्ध कराये गये पुलिस बल के सहयोग से शान्तिपूर्ण ढंग से नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया। यहाँ उन्लेखनीय है कि गाटा संख्या 636 में स्थित नगर निगम की भूमि बेशकीमती है। जो अंशल में स्थित लूलू मॉल के विपरीत दिशा में शहीद पथ की सर्विस लेन के निकट में स्थित है, इसलिए कुछ पेशेवर डीलर द्वारा अवैध कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि इसमें  एक डीलर द्वारा गाटा संख्या 636 में ऊसर खाते की भूमि में विनिमय कराकर क्षेत्रफल 0.521 हेक्टयर भूमि प्राप्त की, उसकी आड़ में उससे कहीं अधिक क्षेत्रफल में कब्जा देकर नगर निगम की भूमि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। आज के इस अभियान में गाटा संख्या 636, 234, 221, व 632 से क्षेत्रफल 159003 वर्ग फुट नगर निगन की भूमि कब्ज़ा मुक्त करायी गयी।

घटिया केबिल कार्रवाई से 364 करोड़ के टेण्डर का कोई लिंक तो नही, कार्रवाई न होने पर परिषद ने उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश में घटिया एबीसी केबल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अभी तक कार्रवाई न किए जाने उपभोक्ता परिषद ने सवाल उठाते हुए कि समय पर कार्रवाई न पर बच निकलेेगें जिम्मेदार। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा के मुताबिक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत जिस कंपनी की घटिया एबीसी केबल का खुलासा एक महीना से पहले हुआ था आज तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई।जब उपभोक्ता परिषद ने उसकी तह में जाकर देखा तो पता चला कि इसी कंपनी का 4 टेंडर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में खुला है। जिसकी न्यूनतम दर है। यानी की यदि इस कंपनी पर घटिया क्वालिटी के चलते पश्चिमचल में ब्लैकलिस्टिंग की कार्यवाही हुई तो 364 करोड का भविष्य में मिलने वाला आदेश रद्द हो जाएगा। सबसे बडी बात यह है कि पूर्वांचल कंपनी द्वारा पश्चिमांचल में जिस कंपनी की घटिया क्वालिटी का खुलासा हुआ है इस कंपनी का टेंडर मई में एचटी एक्सयलपी ई काबिल की अलग-अलग साइज की 4 टेंडर की फाइनेंशियल विड खुल चुका है और तब से इसे रोक के रखा गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराया जाना जरूरी है।

राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत घटिया क्वालिटी की एबीसी केबल के चलते गर्मी में उपभोक्ताओं ने पसीना बहाया उसकी जांच हुई। जॉच में उसके अंदर लगने वाले तीनों फेस के अल्युमिनियमका का जो कुल वेट जीडीपी के अनुसार लगभग 1016 किलोग्राम प्रति किलोमीटर के सापेख 867 किलोग्राम प्रति किलोमीटर निकला। यानी लगभग 149 किलोग्राम प्रति किलोमीटर कम निकला, इसके बावजूद भी आज तक कार्यवाही नहीं की गई। पता चला है कि उच्च अधिकारी उसे बचाने में जुटे हैं और उसे मौका दे रहे हैं कि व विधिक विवाद में जाकर अपनी बचत कर ले। जो बहुत गंभीर मामला है। पता चला है की घटिया एबीसी केबल सप्लाई करने वाली कंपनी जिसकी सामग्री खराब निकली है उसे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बडा काम मिलने वाला ह। इसलिए उसे बचाने की साजिश की जा रही है।जो अपने आप में उच्च स्तरीय जांच का मामला है।उपभोक्ता परिषद प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री व विद्युत नियामक से भी शिकायत करेगा।उपभोक्ता परिषद ने कहा घटिया एबीसी केबल का मामला बहुत गंभीर है और उस पर आज कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई। मामले मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड रहे कि मामला उच्च स्तर पर देखा जा रहा है। जो अपने आप में सोचनीय है। ऐसे में अभी भी समय है इस गंभीर मामले पर पावर कार्पाेरेशन प्रबंधन को तत्काल क्षेत्र करते हुए कठोर कदम उठाना चाहिए।

स्वच्छता ही संस्कार अभियान में जुटी निगम की महिला अधिकारी व कर्मचारी

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज ज़ोन 06 के अंतर्गत आंबरगंज वार्ड के मोमिननगर क्षेत्र के अभियान में प्रतिभाग कर जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर शहर वासियों को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष  अम्बी बिष्ट, संगठन मंत्री  संचिता मिश्रा, महामंत्री अंदलीब जेहरा , नेहा यादव,  सीमा सिंह,  संगीता व संगठन को प्रोत्साहित करते हुए जोनल अधिकारी मनोज यादव, आर सी यादव, रामजीत पांडे (खाद्य एवं सफाई निरीक्षक) द्वारा निरंतर जोन मे चल रहे संचारी रोग के रोकथाम अभियान व जन जागरूकता में सहभागिता की जा रही है। लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है। इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के भाव से साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास  किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज जोन 06 अंर्तगत अंबररगंज वार्ड के मोमिननगर, कैंपबैल रोड के क्षेत्र में वृहद अभियान चलाया गया।स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है।अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं, जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।उक्त रैली कार्यक्रम में आज 68 महिला अधिकारी,कर्मचारी के साथ साथ जोनल अधिकारी व सफाई कर्मचारियों, महिला संगठन की पदाधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एसएफआइ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

आक्रोश मार्च को युवा कर्मचारी शिक्षकों मे गजब का उत्साह

एनएमओपी के आह्वान पर कल होने वाले आक्रोश मार्च को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश के जिलों से लगातार जनसंपर्क कर आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी शिक्षक व कर्मचारी लगे हुए है। स्कूल, कॉलेज व कार्यालयो में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है शिक्षक कर्मचारी अलग-अलग टोली बनाकर के लोगों बीच में संवाद कर रहे हैं। मातृशक्तिया भी महिलाओं के बीच में जा-जा कर अपने हक के लिए जागरुक कर रही हैं।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि कल पूरे देश में आक्रोश मार्च ऐतिहासिक होगा। युवाओ में अच्छा खासा उत्साह दिखा जा रहा है इस मार्च के माध्यम से प्रदेश का शिक्षक व कर्मचारी देश व प्रदेश की सरकार को बता देगा कि वह हूबहू पुरानी पेंशन ही चाहता है न कि छच्ै या फिर व्च्ै। प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने बताया कि आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिये विभिन्न कर्मचारी व शिक्षक संगठनों से सम्पर्क आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की जा रही है। जिला संयोजक लखनऊ सुनील वर्मा ने बताया कि लखनऊ में यह कार्यक्रम स्व.बी.एन. सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ होगा और शहीद स्मारक पर समाप्त होगा।

पेंशनर्स कल्याण संस्था की कार्यकारिणी घोषित

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की प्रान्तीय शीर्ष कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्निहौत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ दीक्षित, महामंत्री ओंकारनाथ तिवारी ने जनपदों से प्राप्त संसुतियों के आधार कार कार्यकारिणी घोषित कर दी है।घोेषित कार्यकारिणी में संस्थापक संरक्षक के.के. अवस्थी, संरक्षक शमसुल आरेफीन, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इं. डीएन प्रसाद विश्वकर्मा, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री मोहसिन अली, रामशरण सिंह और अनिल कुमार श्रीवास्तव चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *