-एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
-
REPORT BY:AAJNATIONAL NEWS||AAJNATIONAL NEWS DEASK
भिड़ गए।देखते देखते यह भिड़ंत मारपीट में परिवर्तित हो गई। एक दूसरे की ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार निकल कर मैदान में आ गये।समेसी गांव में वन कर्मियों ने पकड़ा 12 फिट लंबा अजगर
पत्नी की पिटाई करने वाले पति पर मार-पीट का मुकदमा
हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर चलवाया जा रहा आरा
जानबूझकर अनजान बने रहते हैं।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मिली जानकारी की माल थाना क्षेत्र के थावर गांव निवासी किसान प्रमोद की बाग सैमैसी गाँव के पास नहर के पास लगभग एक दर्जन हरे-भरे आम के पेड़ों को लकड़ी माफियाओं द्वारा कटवा कर डाला में भरकर उठा ले गए। वहीं वन विभाग के जिम्मेदार की जानकारी में होने के बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही। इसके अलावा भी दर्जनों गांव में सैकड़ो पेड़ों को जिम्मेदारों की शह पर लकड़ी माफियाओ नें नामोनिशान मिटा दिया।कहासुनी पर नशेड़ियों ने आशियाना के खजाना मार्केट में की जमकर मारपीट
बीच मारपीट हो गई और लात घुसे एवं लाठी डंडे चलने लगे। वहीं आधा घंटा तक हुई मारपीट के बाद आरोपित ठेला दुकानदारों के बर्तन उठाकर इधर उधर फेक फरार हो गए। वहीं मारपीट का तांडव देख आसपास के दुकानदार सहम गये और किसी को बीच बचाव की हिम्मत नहीं हुई। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि वीडियो के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। किंतु इस घटना में किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। घटना स्थल से मिले वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं बताते चलें कि आशियाना के खज़ाना मार्केट में नानवेज की दुकानों के अलावा कपड़े सहित अन्य दुकाने संचालित है। वहीं खज़ाना मार्केट में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा नानवेज की दुकानों के बाहर लग जाता है जो देर रात तक चलता रहता है।मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को उप निरीक्षक खुशबू यादव ने किया जागरूक
यह अभियान माल थाना प्रभारी विनय कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा है।मिशन शक्ति (फेज-5) के तहत शनिवार को उप निरीक्षक खुशबू यादव के नेतृत्व में सी.आर.पी शिक्षण संस्थान बीरपुर विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीके बताएं पुलिस ने छात्राओं को बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कैसे तैयार रह सकती हैं और किस प्रकार की स्थिति में पुलिस की मदद लेनी चाहिए इसके अलावा,उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए। इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कैसे जागरूक हो रही हैं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकारों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1930,112,1090,1098,1076,102,माशूका और परिजनों को परखने के लिए छात्र ने तैयार की थी अपहरण की झूठी कहानी
-गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से दी झूठी खबर, पुलिस ने लोकेशन निकाली तो पारा में मिला
राजधानी के गोमतीनगर इलाके में जनपद कुशीनगर से पेपर देने आए युवक ने माशूका और परिजनों को परखने के लिए अपने अगवा
होने की झूठी खबर 112 को दे डाली। जांच पड़ताल और लोकेशन के आधार पर खबर झूठी निकली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया। बताते चलें कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास पुलिस को खबर मिली की अनूप पटेल पुत्र हीरालाल निवासी भेडीहारी जनपद कुशीनगर को ऑटो चालक यह अन्य ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से अगवा कर लिया। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर राजेश कुमार त्रिपाठी ने जांच पड़ताल शुरू की और कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली तो युवक की लोकेशन पारा थाना क्षेत्र में मिली मौके पर पहुंची टीम ने उससे पूछताछ की तो बताया की वो एक लड़की से प्रेम करता और परिजन उसे कितना चाहते ये जानने के लिए अपहरण की झूठी खबर दी थी। आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में चढ़ा पुलिस के हत्थे
राजधानी की मलिहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले शातिर को महज 12 घंटे के भीतर दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया। बताते चलें कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र शाहू के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा कांस्टेबल राहुल कुमार लगातार तलाश में जुटे थे। शनिवार को मुखबिर की खबर पर आरोपी कमलेश कुमार गौतम 23 पुत्र चन्द्र गौतम निवासी थावर को इलाके के मिर्जागंज चौराहे से दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया।
बुजुर्ग के गले से चेन चोरी, ई-रिक्शा से जा रही थी नाती को लेने स्कूल
राजधानी के गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा सवार महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता अपने नाती को स्कूल लाने जा रही थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही । बताते चलें कि सरला यादव पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम जो 1 बटा 484 विनय खंड गोमतीनगर में परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास अपने नाती को पास में मौजूद एक निजी स्कूल से लाने के लिए मालिक टिम्बर स्टोर से ई-रिक्शा पर सवार हुई जिसमें अन्य महिलाएं भी बैठी थी। और स्कूल पहुंची और नाती को लेकर घर आई तो उनकी नजर गले पर पड़ी तो होश उड़ गए सोने की चेन गायब थी। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पड़ताल की जा रही।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला फरार इनामिया पुलिस की गिरफ्त
राजधानी की विकास नगर पुलिस ने नाबालिग को बातों में फंसाकर शादी का झांसा और दुष्कर्म करने वाले पांच हजार के इनामिया को पकड़ने में सफलता पाई । बताते चलें कि करीब सात माह पहले एक 16 साल की नाबालिग के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह और उपनिरीक्षक हरिनाथ पाल कांस्टेबल रामचन्द्रजी की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटे थे। शनिवार को मुखबिर ने खबर सुनाई की इनामिया इलाके में सचिवालय कॉलोनी के पास मौजूद एक मैदान किनारे खड़ा है। खबर पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर राहुल नट 20 पुत्र पुली नट निवासी बिहार को धर दबोचा।
चेन लूट में फरार इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल और नकदी बरामद
लखनऊ। राजधानी की विकास नगर पुलिस ने बीते माह हुई रिटायर्ड आईएएस से चेन लूट की वारदात में फरार बीस हजार के इनामिया को पकड़ने में कामयाबी पाई। बताते चलें कि प्रभारी विकासनगर आलोक राव और सर्विलांस सेल प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की टीम घटना के बाद से इस फरार आरोपी की तलाश में जमीनी और तकनीकी तंत्र के सहारे तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की खबर पर टीम ने रॉयल लॉन्डी नियर पानी गांव के पास से शैव्य श्रीवास्तव उर्फ राहुल 25 निवासी गोसाईगंज को धर दबोचा तलाशी में उसके पास से 2120 रुपए और एक आईफोन मोबाइल मिला। पूछताछ में कबूला कि मैं और मेरे साथी इन्द्र कुमार, राज प्रताप के साथ मिलकर 27 सितंबर को सेक्टर तीन विकासनगर में 7 बजे के आसपास ड्रीम लाइन होटल के पास एक व्यक्ति को धक्का देकर चेन लूट ली थी। जिसे 68 हजार में बेची और आपस में बांट लिया था।
महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उड़ाई रकम, मुकदमा दर्ज
राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में जालसाज ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर तीस हजार रुपए पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद जालसाज की पहचान और धर पकड़ में जुट गई। जानकारी के अनुसार इंद्रावती यादव पत्नी मगन यादव जो ब्लॉक – ए इंदिरानगर में परिवार के साथ रहती है। 18 दिसंबर को इलाके के मीना बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकाले जो करीब चार हजार के आसपास थे। तभी दो लड़कों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़िता जब वापस घर लौटी तो उसके खाते से तीस हजार रुपए कटने का मैसेज आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
राजधानी के विभूतिखंड इलाके में बीते शुक्रवार रात सड़क हादसे में महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में
पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रीति गुप्ता जो मूल रूप से जनपद उन्नाव के अचलगंज की रहने वाली थी। जो साइबर हाइट्स बिल्डिंग में फ्यूचर लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बतौर शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार रात ऑफिस से काम खत्म कर सरोजनी नगर स्थित घर जाने के लिए निकली और वेव सिनेमा के पास पहुंचकर सड़क पार करने लगी उसी दौरान दूसरी तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें प्रीति गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की खबर पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश कर रही है ।
