-यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो आगामी 25 से 29 सितम्बर तक
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो थर्ड एडिशन की तैयारी बैठक आयोजित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो दिनांक 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक इण्डिया एक्सपो सेण्टर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित है। ट्रेड शो के भव्य आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जायें, तैयारियों में कोई कमी न रहे।
उन्होंने कहा कि ट्रेड शो वैश्विक पटल पर उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच है। शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों तथा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाये। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इससे सम्बन्धित बड़े रोड शो किये जायें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि एयरपोर्ट व मैट्रो स्टेशन्स पर ट्रेड शो की ब्रांडिंग करायी जाये। दिल्ली एनसीआर, मुम्बई, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, गुरुग्राम आदि में भी शो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
बैठक में बताया गया कि ट्रेड शो में 1.25 लाख बी2बी विजिटर्स, 4.50 लाख बी2सी विजिटर्स, 2400 एग्जिबिटर्स, 20 हजार से अधिक बी2बी मीटिंग्स होने की संभावना है। इसमें 70 से अधिक देशों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। वियतनाम कंट्री पार्टनर के रूप में शामिल होगा।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस0गर्ग, प्रमुख सचिव एमएसएमई आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने एएफसी एवं वेन्चुरा प्रीफैब के प्रशिक्षण केन्द्र का किया भ्रमण किया
-यूपीएनआरएलएम की दीदीयों से किया सीधा संवाद,शिक्षा के साथ हुनरमंद होना जरूरी-मनोज कुमार सिंह
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित एग्रीकल्चरल फाइनेंस कॉरपोरेशन (एएफसी) एवं वेन्चुरा प्रीफैब के
प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएनआरएलएम) की दीदीयों से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना बेहद जरूरी है। उन्होंने तकनीकी क्षेत्रों और उद्योग में महिलाओं के लिए इस तरह के सक्षम, सुरक्षित और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है कि महिलाएँ प्रशिक्षण केन्द्र पर पर्यावरण के अनुकूल ईंटों के उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस तरह की अनूठी परियोजना के प्रबंधन में सुश्री रश्मि सिन्हा के समर्पण की सराहना की।
अनुकूल निर्माण तकनीकों का उपयोग करके बनाया है। उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया, जिसमें एग्जिबीशन डिस्पेलेयिंग मॉडल, रीसाईकिल्ड कंक्रीट कलाकृतियाँ और 4 आर्स (रिड्यूस, रीयूज, रीपर्पज, रीजेनरेट) फिलासफी के तहत प्रशिक्षुओं के क्रिएटिव रीयूज प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया था।लाइव प्रदर्शन के दौरान, महिलाओं ने मशीन संचालन, बैच मिक्सिंग और कंक्रीट मोल्डिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। महिलाओं द्वारा निर्माण की यात्रा पर एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें परियोजना के विजन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। महिला प्रशिक्षुओं ने गृहिणियों से मशीन ऑपरेटर और भविष्य के उद्यमियों तक की अपनी परिवर्तनकारी यात्रा को साझा किया। दीदीयों की मांग पर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को नियमित संचालित करने के साथ-साथ निर्माण इकाई को भी स्थापित किये जाने के निर्देश दिये।एग्रीकल्चरल फाइनेंस कॉरपोरेशन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है, जो प्रदेश के 75 जनपदों में स्थापित अपने प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से लाखों स्वयं सहायता समूहों की दीदीयों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहा है। 57वर्षो के सतत सामाजिक विकास के लिए ग्रामीण भारत के पुर्ननिर्माण में एग्रीकल्चरल फाइनेंस कॉरपोरेशन का प्रमुख योगदान है।वेन्चुरा प्री फैब उत्तर प्रदेश का एक ख्याति प्राप्त संस्थान है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। वेन्चुरा प्री फैब द्वारा यूपी मैट्रो, 112 डायल एवं पुलिस मुख्यालय के निर्माण में प्रयोग होने वाले हरित व पर्यावरण के अनुकूल ईटों की उपलब्धता कराई है।
