LUCKNOW:पहले बेटे ने पिता को दी अंतिम विदाई, फिर दूल्हा बनकर निभाया फर्ज, क्लिक करें औऱ भी खबरें 

-निगोहां गांव में बारात से पहले उठी पिता की अर्थी: नम आंखों के साथ बेटे ने किया अंतिम संस्कार,देर शाम सादगी में हुई शादी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ:पिता और पुत्र का रिश्ता केवल खून का नहीं, बल्कि सपनों, उम्मीदों और त्याग का रिश्ता होता है। एक पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बेटे के भविष्य को संवारने में लगा देता है, और सबसे बड़ा सपना होता है कि अपने बेटे की शादी को अपनी आंखों से देखना। लेकिन निगोहां गांव में यह रिश्ता एक ऐसी मार्मिक कहानी बन गया, जिसे सुनकर हर आंख नम हो उठी।

निगोहां निवासी किसान भाई लाल अपने बेटे रिंकू कश्यप की शादी को लेकर बेहद खुश थे। उन्होंने बेटे की बारात को यादगार बनाने के लिए हर संभव तैयारी की थी। घर में मेहमानों की रौनक थी, हर कोने में हंसी-खुशी गूंज रही थी। पिता की आंखों में बेटे की शादी के सपने साफ झलक रहे थे।लेकिन किस्मत को यह खुशी मंजूर नहीं थी। सोमवार को अचानक भाई लाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई। और फिर मंगलवार सुबह, जिस दिन बेटे की बारात निकलनी थी, उससे कुछ घंटे पहले ही पिता ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह खबर सुनते ही बेटे रिंकू के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस पिता के साथ वह अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को जीने वाला था, उसी पिता को उसने खो दिया। घर में जहां शहनाइयां बजनी थीं, वहां मातम छा गया। हर कोई इस दर्दनाक पल को देखकर स्तब्ध रह गया।हालात ऐसे थे कि एक ही दिन में बेटे को दो सबसे बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ीं—एक तरफ पिता को अंतिम विदाई देना, और दूसरी तरफ उनके अधूरे सपने को पूरा करना। मंगलवार शाम गांव के श्मशान घाट पर रिंकू ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। उस पल हर किसी का दिल पसीज गया—एक बेटा अपने पिता को विदा कर रहा था, जबकि कुछ ही घंटे बाद उसे दूल्हा बनना था।

बड़े बुजुर्गों के निर्णय के बाद तय हुआ कि पिता के अंतिम संस्कार के पश्चात सादगी से विवाह कराया जाएगा। अपने दिल के दर्द को छुपाकर रिंकू ने हिम्मत दिखाई और रात 8 बजे चंद बारातियों के साथ बिना बैंड-बाजे और डीजे के रायबरेली के बंका गढ़ के लिए रवाना हुआ।लड़की पक्ष को जब इस दुखद घटना की जानकारी मिली, तो वहां भी माहौल गमगीन हो गया। सभी ने संवेदना प्रकट करते हुए सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। न कोई शोर, न कोई जश्न—बस खामोशी के बीच एक रिश्ता जुड़ गया।बुधवार सुबह जब रिंकू अपनी दुल्हन को लेकर घर लौटा, तो यह वह घर नहीं था जहां खुशियों का स्वागत होता। नई बहू का गृहप्रवेश तो हुआ, लेकिन हर चेहरा नम था। उस आंगन में एक खालीपन साफ महसूस हो रहा था—एक पिता की कमी, जो अपने बेटे की इस खुशी का सबसे बड़ा हकदार था।यह घटना केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि पिता-पुत्र के उस गहरे रिश्ते की मिसाल है, जहां एक पिता अपने सपनों को बेटे में जीता है, और एक बेटा अपने दर्द को छुपाकर उन्हीं सपनों को पूरा करता है।

मोहनलालगंज:बड़े मंगल पर संकट मोचन व बाला जी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर व बाला जी मंदिर में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।भक्तों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, वहीं बाला जी मंदिर में बाला जी महाराज के दरबार में मत्था टेककर फूल-माला व प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।देर शाम तक दोनों ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बाला जी मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,बांटा प्रसाद

-श्री रामकथा के समापन व ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर बाला जी मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित श्री बाला जी महाराज मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा के समापन व ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मगंल पर मगंलवार को विशाल भडांरे का आयोजन किया गया.हवन पूजन के बाद बाला जी मंदिर में सुंदरकांड व आरती के बाद कन्याओ को भोजन कराकर भंडारे में पूड़ी-सब्जी,तहरी व शर्बत व पानी के बताशो का वितरण किया गया।देर शाम तक चले भंडारे में हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का आयोजन बाला जी सेवा समिति व कालेबीर मंदिर सेवादार समित के सहयोग से  किया गया।भंडारे में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडे,एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा,इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी,थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी कृपा शंकर द्विवेदी,अतुल शर्मा,गोपाल शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज,प्रधानाचार्य हरि गोविंद मिश्रा,शिक्षक डीएस त्रिवेदी,एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी,अरूणेश प्रताप सिंह,शिव अटल सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केजी मिश्रा,ललित मिश्रा,अखिलेश द्विवेदी, विजय जायसवाल,मुकेश द्विवेदी,ललित दीक्षित,नवनीत तिवारी,अनुराग सिंह,पिंकू द्विवेदी, मनोज यादव,आशीष द्विवेदी,शिवा मिश्रा, भाजपा नेता अविचल शुक्ला,आशीष गुप्ता,योगेन्द्र तिवारी समेत काफी सख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया‌।

प्लाट मालिक ने युवक पर धमकाने व गाली-गालौज करने का आरोप

-पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर पीड़ित ने किया कार्यवाही की मांग,डीसीपी को दिये कड़ा एक्शन लेने के निर्देश

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने मगंलवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से उनके कार्यालय में मिलकर शिकायती पत्र देते हुये बताया उसने निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव में एक प्लाट खरीदा था,गांव के रहने वाले एक दबंग ने प्लाट से करीब तीन फिट के करीब मिट्टी चोरी छुपे खोदकर उक्त गांव के ही  ने अपने ढाबे  के पीछे डलवा ली थी,यहि नही प्लाट की बाउड्री की ईटे भी उठवा ली थी,जिसके बाद उक्त प्लाट पर 2

मई की सुबह मिट्टी डलवायी थी,शाम छ:बजे करीब उक्त दबंग मौके पर आये और कहा प्लाट पर मिट्टी क्यो डलवाया तुमको प्लाट पर कब्जा नही लेने दूंगा,विरोध करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गालिया दी, कहा यहा दिखे तो तुम्हे जान से मरवा दूगा उक्त घटना के दूसरे दिन कहा जब तक मुझे 50हजार रूपये  नही दोगे यहा काम नही कराने दूगा।पूरे मामले की लिखित शिकायत निगोहां पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय जांच की बात कहकर बिना कार्यवाही किये चलता कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया जिसके बाद से दबंग द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा है पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से कहा कार्यवाही ना होने पर उसके साथ विपक्षी कोई भी बड़ी घटना कर सकते है।पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये डीसीपी दक्षिणी को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *