LUCKNOW:UP में दो लोक सेवक घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

-भृष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ औऱ सहारनपुर इकाइयों नें की कार्रवाई 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर तथा लखनऊ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो पर ट्रैप की कार्रवाई कर दो लोक सेवकों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।यह  कर्मचारी विभिन्न कामों के लिए रिश्वत ले रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक,भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर इकाई से   विनय कुमार छाबडा निवासी पवन बिहार गली नम्बर-2 निकट राठी डेरी जैन डिग्री कॉलेज रोड़ नें शिकायत की थी कि  नवनिर्मित मकान की सील हटाने को लेकर उससे  अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।
इस शिकायत पर निरीक्षक मुकेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम अरोडा होम्योपैथिक स्टोर, निकट आईएमए भवन, सदर तिराहे के पास से अवर अभियन्ता आशीष सक्सेना कार्यालय विकास प्राधिकरण सहारनपुर पुत्र स्व0 कृष्ण चन्द्र सक्सेना निवासी मीरापुर डीएवी कॉलेज थाना अतर सुईया प्रयागराज, हालपता गुरूद्वारारोड़ पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सामने थाना कुतुबशेर सहारनपुर को 20 हजार रूपये की  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई  से  इन्दल सिंह निवासी चन्दौख थाना नागलसोनी जनपद बिजनौर नें शिकायत किया कि  स्थानान्तरण औऱ नियुक्ति स्थान परिवर्तन करने की एवज में उनसे अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  निरीक्षक अरूणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ट्रैप टीम नें वियर की दुकान के सामने निकट अम्बेडकरनगर तिराहा लखीमपुर खीरी से कनिष्ठ सहायक प्रभागीय वन अधिकारी उत्तर खीरी विक्रान्त सिंह नेगी उपनिदेशक बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी) पुत्र स्व0 प्रताप सिंह नेगी निवासी फारेस्ट कॉलोनी डीसी रोड लखीमपुर खीरी, स्थाईपता ग्राम लाल डाट थाना हल्द्वानी उत्तराखण्ड को 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *