-जौनपुर से सोनभद्र तक पुलिस का ताबड़तोड़ स्ट्राइक – 85 केस वाला रविन्द्र से लेकर 8 बाइक चोर तक सब धराए_
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।योगी सरकार का अपराधियों पर कहर टूट पड़ा ! बीते 24 घंटे में UP पुलिस ने जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, सोनभद्र में एक साथ 4 जिलों में छापेमारी कर
7 शातिर बदमाशों को धूल चटा दी। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली खाकर गिरा, तो 1 लाख का इनामी दुम दबाकर भागते हुए पकड़ा गया। कुल मिलाकर 18.90 लाख का माल बरामद और 8 चोरी की बाइकें बरामद कर पुलिस ने साबित कर दिया – अब UP में अपराधियों की खैर नहीं।
7 शातिर बदमाशों को धूल चटा दी। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली खाकर गिरा, तो 1 लाख का इनामी दुम दबाकर भागते हुए पकड़ा गया। कुल मिलाकर 18.90 लाख का माल बरामद और 8 चोरी की बाइकें बरामद कर पुलिस ने साबित कर दिया – अब UP में अपराधियों की खैर नहीं।अमेठी: “गोली का जवाब गोली से” – 25 हजार का इनामी इमरान घायल/गिरफ्तार
थाना जायस + क्राइम ब्रांच की टीम ने गंगारामपुरवा मोड़ पर घेराबंदी की तो बदमाश *इमरान निवासी रानीगंज* ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी पलटवार किया और इमरान को घुटने टेकने पड़े। जमीन पर गिरे इमरान के पास से *लूट के पीले-सफेद जेवर, नगद और 315 बोर का तमंचा मय कारतूस* बरामद। ये वही इमरान है जो जायस थाने के केस में 25 हजार का इनामी था और पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। घायल इमरान अब अस्पताल में और हाथ में हथकड़ी।
जौनपुर: “85 केस का आतंक खत्म” – 1 लाख का इनामी रविन्द्र धराया
थाना खुटहन पुलिस ने पटैला-मखदूमपुर मोड़ पर नाकेबंदी कर *रविन्द्र निवासी मखदूमपुर* को दबोचा। ये वही रविन्द्र है जिसके नाम जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, भदोही और गुजरात तक *हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के 85 मुकदमे* दर्ज हैं। जोन स्तर से 1 लाख का इनाम घोषित था। खुटहन थाने के केस में फरार चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आते ही रविन्द्र का सारा रौब ढह गया।
सुल्तानपुर: “चोरी की फैक्ट्री बंद” – 4 शातिर, 18.90 लाख का माल बरामद
थाना कुड़वार + क्राइम ब्रांच ने फिरोजपुर कला तिराहे पर रेड मारकर गैंग के 4 सरगनों को घेरा जिसमें से जावेद अहमद, अजीम, मो0 आदिल, अजय कुमार के पास से 2.40 लाख नगद + 16.50 लाख के पीले-सफेद धातु के जेवर बरामद।
इनका क्राइम रिकॉर्ड सुनकर पुलिस भी दंग रह गई
– *जावेद*: सुल्तानपुर में चोरी के 34 केस
– *अजीम*: हत्या, लूट, गैंगस्टर, NDPS के 23 केस
– *आदिल*: हत्या का प्रयास, लूट के 27 केस
– *अजय*: चोरी के 6 केस
मतलब ये चौकड़ी UP में चोरी-लूट की सुपरफास्ट ट्रेन चला रही थी।
सोनभद्र: “बाइक माफिया का खेल खत्म” – 2 चोर, 8 बाइक बरामद
थाना चोपन और बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन में राजेश निवासी गड़इडीह और रामदिहल निवासी नेमना को दबोचा। पूछताछ में इन्होंने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों का राज उगल दिया। निशादेही पर सभी बाइक बरामद। पहाड़ों में बाइक चोरी कर बेचने वाला ये गिरोह अब सलाखों के पीछे।
