LUCKNOW:यूपी सरकार ने बदले गये छह आईएएस अफसर

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। यूपी सरकार नें सोमवार देर रात छह आईएएस अफसरों के तबादले किये है। बदले गये अफसरों में सन्युक्ता समवदार, प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव अल्प संख्यक कल्याण और मुस्लिम बक्फ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वही दिव्य प्रकाश गिरि, विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश बनाया गया है। देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश बनाया गया है। रजनीश चन्द्र, विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया है।

राजेन्द्र सिंह, विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। वही पूजा यादव, प्रतीक्षारत को सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बनाया गया है। सरकार नें सभी अफसरों को तत्काल कार्यभार गृहण के निर्देश दिये है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *